एक्सप्लोरर

भूटान के विदेशी मंत्री आज से तीन दिन की भारत यात्रा पर, डोकलाम विवाद पर चर्चा मुमकिन

भूटान के विदेश मंत्री ल्योनपो डामचो दोर्जी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ व्यापक वार्ता करेंगे. साथ ही कई अन्य नेताओं से भी मिलेंगे.

नई दिल्ली: भूटान के विदेश मंत्री ल्योनपो डामचो दोर्जी आज यहां तीन दिन की यात्रा पर पहुंचेंगे. इस दौरान दोनों पक्ष रणनीतिक सहयोग को और बढ़ाने के रास्ते तलाशने समेत विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं.

उनकी यह यात्रा सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, विदेश सचिव विजय गोखले और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल की भूटान की यात्रा करने के एक पखवाड़े बाद हो रही है.

सरकारी सूत्रों ने बताया कि दोर्जी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ व्यापक वार्ता करेंगे. साथ ही कई अन्य नेताओं से भी मिलेंगे.

इस महीने के शुरू में, जनरल रावत, डोवाल और गोखले अचानक भूटान की यात्रा पर गए थे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने भूटानी सरकार के शीर्ष अधिकारियों से डोकलाम पर व्यापक चर्चा की थी. सरकार के सूत्रों ने पीटीआई भाषा को यह जानकारी दी थी.

सूत्रों ने बताया था कि दोनों पक्षों ने डोकलाम में चीन की तरफ से सैन्य आधारभूत ढांचे को बढ़ाने पर चर्चा की थी. यह यात्रा छह और सात फरवरी के बीच हुई थी.

डोकलाम गतिरोध के बाद जनरल रावत, डोवाल और गोखले की भूटान यात्रा भारत की ओर से पहली उच्च स्तरीय यात्रा थी. भारत और भूटान दोनों ने इस यात्रा पर पर्दा डाले रखा.

पिछले साल 16 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच डोकलाम में 73 दिन तक गतिरोध रहा था, क्योंकि भारतीय पक्ष ने चीनी सेना की तरफ से विवादित डोकलाम त्रिकोण पर सड़क बनाने के काम को रूकवा दिया था. भूटान और चीन के डोकलाम पर विवाद है. यह गतिरोध 28 अगस्त को खत्म हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
Embed widget