एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध के बीच नेतन्याहू को बड़ा झटका, युद्ध कैबिनेट के सदस्य ने दिया इस्तीफा

Israel-Hamas War: हमास युद्ध के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री को बड़ा झटका लगा है. युद्ध कैबिनेट के एक सदस्य ने इस्तीफा दे दिया है, साथ ही इस्तीफे की वजह बताई है.

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जारी के युद्ध के बाद बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका लगा है. इजरायली युद्ध कैबिनेट के सदस्य बेनी गैंट्ज ने इस्तीफा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने गाजा युद्ध के बाद योजना नहीं होने समेत कई कारणों को गिनाया है. बेनी गैंट्ज के इस्तीफे से सरकार तो अभी कोई खतरा नहीं है, लेकिन इसके बाद वह गठबंधन के नेताओं पर अधिक निर्भर हो गए हैं. बेनी गैंट्ज ने इस्तीफा देने से पहले एक टीवी साक्षात्कार में कहा, 'बेंजामिन हमें गाजा में वास्तविक जीत की ओर बढ़ने से रोकते हैं, इसलिए आज हम भारी मन से आपातकालीन सरकार से इस्तीफा दे रहे हैं.'

बेनी गैंट्ज ने इस कदम से पहले पिछले महीने ही नेतन्याहू को अल्टीमेटम दिया था, उन्होंने 8 जून तक गाजा युद्ध के लिए नई योजना बनाने की बात कही थी. बताया जा रहा है कि बेनी गैंट्ज शनिवार को ही इस्तीफा देने वाले थे, लेकिन इजरायली बलों के एक ऑपरेशन में 4 बंधकों की रिहाई से जुड़ी खबर आने के बाद उन्होंने इसे स्थगित कर दिया था. इस ऑपरेशन में 270 लोगों की मौत हुई है. मिडिल ईस्ट आई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'इजरायली बलों ने लोगों के घरों को निशाना बनाया है और बमबारी की है. एक शख्स ने कहा कि इस ऑपरेशन में निर्दोष लोग मारे गए हैं, मैंने ऐसा कभी नहीं देखा. यह एक तरह की तबाही है.'

नेतन्याहू ने इस्तीफा नहीं देने की अपील की थी
रिपोर्ट के मुताबिक, गैंट्स को रोकने के लिए भी नेतन्याहू ने काफी प्रयास किया था. शनिवार को नेतन्याहू ने सरकार में बने रहने की अपील की थी. नेतन्याहू ने कहा था कि हमारे सामने मौजूदा संकटों को देखते हुए सरकार के भीतर एकजुट रहना जरूरी है. नेतन्याहू ने कहा, 'मैं बेनी गैंट्ज से अपील करता हूं कि वह आपातकालीन सरकार न छोड़ें, एकता को बनाए रखें.' दरअसल, 7 अक्टूबर को हमास हमले के बाद 4 दिन के भीतर ही युद्ध कैबिनेट का गठन किया गया था. गैंट्ज के इस्तीफे के बाद युद्ध कैबिनेट में नेतन्याहू की पार्टी के अलावा किसी अन्य पार्टी का प्रतिनिधित्व खत्म हो जाएगा.

कैबिनेट में नए सदस्य की नियुक्ति की मांग 
अब इस कैबिनेट में नेतन्याहू के अलावा निर्णय लेने के लिए रक्षामंत्री योव गैलेंट अकेले सदस्य बचेंगे. ये नेतन्याहू के पार्टी लिकुड के सदस्य हैं. बेनी गैंट्ज के इस्तीफे के बाद धुर दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन-ग्विर ने तुरंत युद्ध कैबिनेट में एक सीट की मांग की है. उन्होंने कहा कि अब साहसी निर्णय लेने का समय आ गया है. वहीं कुछ विपक्षी नेताओं ने इस्तीफे को सही ठहराया है. 

यह भी पढ़ेंः Ind Vs Pak T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को हराया तो किसने कहा- इन्हें गोली मार दो, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget