एक्सप्लोरर

अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले इमरान खान ने समर्थकों से कहा- आपको लगता है हम हार रहे हैं लेकिन...

इमरान खान ने शनिवार शाम पीएम हाउस में आयोजित एक डिनर में समर्थकों से कहा, “मैं आपके हाव-भाव पर गौर कर रहा हूं और ऐसा लगता है कि आप मुझे विदाई देने के लिए यहां हैं जैसे कि यह हमारा फेयरवेल डिनर है."

सियासी संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार शाम पीएम हाउस में अपने समर्थकों और सांसदों को डिनर पर इनवाइट किया. बता दें रविवार को संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है. इमरान खान ने इस मौके पर कहा, “मैं आपके हाव-भाव पर गौर कर रहा हूं और ऐसा लगता है कि आप मुझे विदाई देने के लिए यहां हैं जैसे कि यह हमारा फेयरवेल डिनर है. मैं आप लोगों को देख रहा हूं (वहां मौजूद लोगों से) और ऐसा लगता है कि हम कल हार रहे हैं लेकिन मेरे जेहन में भी नहीं है कि हम हार रहे हैं.” उन्होंने कहा, “आप का कप्तान खेल में माहिर है. पता नहीं कल के गेम में क्या होगा.”

'अमेरिका के साथ मिलकर रची गई साजिश'  
इमरान खान ने कहा, “बहुत बड़ी साजिश हुई सिर्फ मेरे खिलाफ ही नहीं पूरे पाकिस्तान के खिलाफ.  अक्टूबर से ये साजिश हो रही है. अमेरिका के साथ मिल कर ये पूरी साजिश रची गई है. प्रधानमंत्री खान ने कहा, “ऐसे बेशर्म लोग कह रहे हैं-Beggers are not choosers-ये अमेरिका के साथ खड़े हो कर इस तरह के बयान 22 करोड़ के आबादी वाले देश को दे रहे हैं.” विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “ये लोग हैं जिनको अमरिकी लाना चाहते हैं क्योंकि ये अमेरिका के गुलाम है. इनका एक खुदा है पैसा, पैसे की गुलामी करेंगे ये.”

इमरान खान ने उनके खिलाफ कथित साजिश के बारे में कहा, “कभी इस तरह की बातचीत लिखित में नहीं दी गई. जनरल मुशर्रफ को जब धमकी दी गई थी वो भी फोन पर दी गई थी.  ये लिखित में हमारे पास है.”

इमरान खान ने कहा, “ मैंने इनको देखा (बागी पीटीआई मेंबर) ये छुप-छुप के जा रहे हैं अंदर भेड़- बकरियों की तरह, यानी शुक्र है ये लोग हमसे छुटे, आजाद हुए, मुझे तो शर्म आएगी इनसे हाथ मिलाते हुए. ”

'अब मुझे इनकी शक्लें नहीं देखनी पड़ेंगी'
पीएम खान ने कहा, “अल्लाह कुरान के अंदर कहता है कि मैं तुम्हारे इमान को बार-बार आजमाऊंगा पैसों से. आप खुद देखेंगे कैसे पब्लिक इन चोरों और गद्दारों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. जिन लोगों ने मेरा साथ दिया है उनका में शुक्रिया अदा करता हूं.” उन्होंने कहा, "मुझसे ये लोग (विपक्ष) के लोग मिलने आते थे मैं इनसे मिलने से पहले 2 डिसप्रिन की गोलियां लेता था. यहां वहां कि बाते करते थे. अल्लाह का शुक्र है कि अब मुझे इनकी शक्लें नहीं देखनी पड़ेंगी.”

यह भी पढ़ें: 

इमरान की परीक्षा: अविश्वास प्रस्ताव से पहले छावनी में तब्दील हुआ संसद के आस-पास का इलाका, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू

खालिस्तान समर्थक चैनल के खिलाफ ब्रिटेन ने उठाया सख्त कदम, प्रसारण लाइसेंस किया निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget