एक्सप्लोरर

इमरान की परीक्षा: अविश्वास प्रस्ताव से पहले छावनी में तब्दील हुआ संसद के आस-पास का इलाका, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू

अविश्वास प्रस्ताव वोटिंग के दिन 3 अप्रैल को मेट्रो बस सेवा बंद करने का फैसला लिया गया है. संसद समेत प्रमुख इमारतों वाले रेड जोन इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

रविवार को दिन पाकिस्तान के भविष्य के लिए बेहद अहम रहने वाला है. पाकिस्तान की संसद में देश के वजीर-ए-आजम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने अपने स्टैंड में बदलाव करते हुए कल की वोटिंग में हिस्सा लेने का एलान कर दिया है. इमरान के एलान के बाद सिर्फ संसद ही नहीं संसद के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत कर दिया गया है.

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में धारा-144 लागू कर दी गई है, जो अगले दो महीने तक अगले आदेश तक जारी रहेगी. अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दिन 3 अप्रैल को मेट्रो बस सेवा बंद करने का फैसला भी लिया गया है. संसद समेत प्रमुख इमारतों वाले रेड जोन इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और इस इलाके तक जाने वाले प्रमुख रास्तों पर कंटेनर रख दिए गए हैं. आम लोगों के लिए 3 अप्रैल को यह इलाका आवाजाही के लिए बंद रहेगा. 

दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि उनके पास इस बारे में विश्वसीय सूचना है कि उनकी जान को खतरा है. हालांकि, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वह भयभीत नहीं हैं और एक स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक पाकिस्तान के लिए अपनी जंग जारी रखेंगे. रविवार को संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान से पहले खान ने कहा कि ताकतवर सेना ने उन्हें तीन विकल्प दिये हैं--अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान का सामना करने, समय से पहले चुनाव कराने या प्रधानमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे देने.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने कहा कि समय से पहले चुनाव कराना सबसे अच्छा विकल्प है...मैं इस्तीफा देने के बारे में कभी नहीं सोच सकता...और अविश्वास प्रस्ताव के लिए, मुझे विश्वास है कि मैं आखिरी मिनट तक मुकाबला करूंगा.’’ पाकिस्तान की शक्तिशाली सेना ने पिछले 73 साल में आधे से अधिक समय तक देश पर शासन किया है. सुरक्षा और विदेश नीति के मामलों में उसकी बड़ी भूमिका रही है. खान ने कहा कि न सिर्फ उनकी जान खतरे में है, बल्कि विदेशी हाथों की कठपुतली बना विपक्ष उनका चरित्र हनन भी करेगा.

क्रिकेटर से राजनेता बने खान (69) ने कहा, ‘‘मैं अपने राष्ट्र को यह बताना चाहता हूं कि मेरी जान को भी खतरा है, उन्होंने (विपक्ष ने) मेरा चरित्र हनन करने की भी साजिश रची है. न सिर्फ मेरा, बल्कि मेरी पत्नी का भी.’’ यह पूछे जाने पर कि विपक्ष ने उन्हें क्या विकल्प दिये हैं, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्हें विपक्षी नेता शहबाज शरीफ जैसे लोगों से बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम बच गये (अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान में), तो हम इन दल-बदलुओं के साथ काम नहीं करेंगे (जो उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ को छोड़ कर विपक्षी खेमे में जा मिले हैं).’’ खान ने कहा कि समय से पहले चुनाव कराना बेहतर विकल्प है, ‘‘मैं अपने राष्ट्र से अनुरोध करूंगा कि मुझे एक साधारण बहुमत दें ताकि मुझे समझौते नहीं करने पड़े.’’

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने नेपाल में लॉन्च किया RuPay, कहा- दोनों देशों ने सुख दुख में दिया एक दूसरे का साथ

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में सियासी संकट के बीच क्यों ट्रोल हो रहे हैं पीएम इमरान खान? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget