एक्सप्लोरर

गुजरात दंगों पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री को लेकर ब्रिटेन में भी हल्ला, पीएम ऋषि सुनक ने पाकिस्तान मूल के सांसद की कर दी खिंचाई

BBC Documentary On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साल 2002 में हुए गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ने ब्रिटेन में हल्ला मचा रखा है. इसको लेकर ऋषि सुनक की भी प्रतिक्रिया आई है.

Rishi Sunak On BBC Documentary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साल 2002 में हुए गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ने ब्रिटेन में हल्ला मचा रखा है. इसको लेकर जमकर विवाद भी हो रहा है. अब ये विवाद ब्रिटेन की संसद में भी पहुंच गया है. पाकिस्तान मूल के सांसद इमरान हुसैन ने इस मामले को संसद में उठाया तो ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने उनकी खिंचाई कर दी.

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने भारतीय पीएम मोदी के समर्थन में बोलते हुए अपनी संसद में कहा कि वो इस डॉक्यूमेंट्री में उनके कैरेक्टरराइजेशन से सहमत नहीं हैं. सुनक ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस मामले पर यूके सरकार की स्थिति स्पष्ट है, जो स्टैंड लंबे समय से है वह बदला नहीं है. सुनक ने आगे कहा कि निश्चित रूप से हम उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करते हैं, चाहे यह कहीं भी हो, लेकिन मैं उस चरित्र-चित्रण से बिल्कुल सहमत नहीं हूं, जो नरेंद्र मोदी को लेकर सामने रखा गया है.

गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री

दरअसल, ब्रिटेन की एक संस्था बीबीसी ने साल 2002 के गुजरात दंगों के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर पर ​निशाना साधते हुए 2 पार्ट्स में एक सीरीज दिखाई थी. इसको लेकर ब्रिटेन में भारतवंशियों की ओर से काफी नाराजगी जताई और फिर डॉक्यूमेंट्री को चुनिंदा प्लेटफार्मों से हटा दिया गया. भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिकों ने इस डॉक्यूमेंट्री की निंदा की तो वहीं, ब्रिटेन के मूल: नागरिक लॉर्ड रामी रेंजर ने कहा कि बीबीसी के कारण एक अरब से अधिक भारतीयों की भावना को ठेस पहुंची है.

रामी रेंजर ने बीबीसी रिपोर्ट की निंदा की

बीबीसी रिपोर्टिंग की निंदा करते हुए रामी रेंजर ने एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा कि बीबीसी न्यूज आपने एक अरब से अधिक भारतीयों को बहुत दुख पहुंचाया है. ये लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय पुलिस और न्यायपालिका का अपमान है. हम दंगों और जानमाल के नुकसान की निंदा करते हैं और साथ ही आपकी पक्षपात वाली रिपोर्टिंग की भी निंदा करते हैं. इसके अलावा भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी बीबीसी की इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है.

क्या कहा विदेश मंत्रालय ने?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ब्रिटेन में डॉक्यूमेंट्री के नाम पर जो दिखाया गया, वो एक प्रोपोगेंडा का हिस्सा है. जिसमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि ध्यान दें कि इसे भारत में प्रदर्शित नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म या डॉक्यूमेंट्री उस एजेंसी/व्यक्तियों का एक प्रतिबिंब है जो इस कहानी को फिर से फैला रहे हैं. यह हमें इस कवायद के उद्देश्य और इसके पीछे के एजेंडे के बारे में सोचने पर मजबूर करता है.'

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: रूस के साथ जंग में यूक्रेन की सैन्य मदद करेगा ब्रिटेन, Challenger 2 Tanks देने जा रहे PM सुनक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
Explained: चंडीगढ़ से ट्रंप प्रशासन तक, कौन हैं हरमीत ढिल्लों, जिनके इस्तीफे ने अमेरिका में मचाई हलचल?
Explained: चंडीगढ़ से ट्रंप प्रशासन तक, कौन हैं हरमीत ढिल्लों, जिनके इस्तीफे ने अमेरिका में मचाई हलचल?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget