एक्सप्लोरर

Bangladesh Violence: 'PM पद से अब हट जाएं शेख हसीना', इस मांग पर बांग्लादेश में फिर बवाल, 91 की गई जान, कर्फ्यू भी लगा

Bangladesh Violence: पिछले महीने नौकरी में आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए 200 से अधिक लोगों के लिए न्याय की मांग को लेकर हजारों लोगों ने राजधानी ढाका में मार्च किया.

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटाने की मांग को लेकर फिर से बवाल मच गया है. रविवार (चार अगस्त, 2024) को पड़ोसी मुल्क में हुई ताजा झड़पों में कम से कम 91 लोगों के मारे जाने की खबर (राजधानी ढाका, बोगुरा, पबना, रंगपुर, मगुरा, कोमिला, बरिसल और फेनी आदि इलाकों में) है, जबकि ऐहतियाती तौर पर समूचे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

अलजजीरा की रिपोर्ट में बताया, "प्रदर्शनकारी अपनी मांग को लेकर अडिग थे और वो कह रहे थे कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे. लोग इस बात को लेकर भी काफी चिंतित हैं कि अब आगे क्या होने वाला है. मौके पर लगातार प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है."

प्रदर्शनकारियों की देश की आवाम से अपील

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने देश की आवाम से आग्रह किया कि वे टैक्स, उपयोग किए गए किसी भी बिल का भुगतान न करें और रविवार को बांग्लादेश में कोई भी लोग काम पर न जाएं. इस अभियान के एक प्रमुख नेता आसिफ महमूद ने समर्थकों से लड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बांस की लाठियां तैयार करो और बांग्लादेश को आजाद कराओ.

इससे पहले जो विरोध प्रदर्शन किया गया था, उसमें व्यवस्था को बहाल करने में सेना की मदद ली गई थी, लेकिन उसके बाद कुछ सेना के कुछ पूर्व अधिकारी भी छात्र आंदोलन में शामिल हो गए. बंग्लादेश के सेना प्रमुख वकर-उज-जमान ने सैन्य मुख्यालय में अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि बांग्लादेश की सेना लोगों के विश्वास का प्रतीक है.

बंग्लादेश सेना प्रमुख ने शनिवार देर रात बयान जारी कर कहा कि सेना हमेशा लोगों की खातिर और राज्य की किसी भी जरूरत के लिए खड़ा रहा है. हालांकि बयान में यह साफ नहीं किया गया कि सेना इस प्रदर्शन के समर्थन में है या विरोध में.

पिछले महीने नौकरी में आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. प्रदर्शनकारी मारे गए लोगों के लिए जो जिम्मेदार हैं उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बांग्लादेश में फिर से भड़की हिंसा के बाद देश में फिर से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है.

कब शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन?

बंग्लादेश में जुलाई में आरक्षण को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था. बांग्लादेश में लिबरेशन मूवमेंट में शामिल लोगों के परिवारों को दिए जाने वाले रिजर्वेशन के खिलाफ ये लोग सड़क पर उतरे थे. हालांकि बाद में फिर वहां की सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल दिया जिसके बाद सरकार ने आरक्षण के कोटो को 30 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दो दिया, लेकिन विरोध प्रदर्शन फिर भी थम नहीं रहा.

ढाका में शनिवार को जब लाखों लोग ढाका में मार्च कर रहे थे, तो पुलिस मूकदर्शक बनी हुई थी और विरोध रैलियों को देख रही थी. प्रदर्शनकारी असहयोग आंदोलन के पहले दिन राजधानी के साइंस लैब चौराहे पर भी एकत्र हुए और उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए. विरोध प्रदर्शन के संयोजकों ने बताया कि ढाका के साइंस लैब, धानमंडी, मोहम्मदपुर, टेक्निकल, मीरपुर-10, रामपुरा, तेजगांव, फार्मगेट, पंथपथ, जतराबाड़ी और उत्तरा में भी प्रदर्शन और रैलियां आयोजित की जाएंगी.

समाचारपत्र डेली स्टार के अनुसार, रविवार को बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल यूनिवर्सिटी (बीएसएमएमयू) में अज्ञात लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. खबर के अनुसार, लाठी-डंडे लिए लोगों को अस्पताल परिसर में निजी कार, एम्बुलेंस, मोटरसाइकिलों और बसों में तोड़फोड़ करते देखा गया, जिससे मरीजों, तीमारदारों, चिकित्सकों और अन्य कर्मियों में भय पैदा हो गया. (इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें : ब्रिटेन में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने बोतलों-ईटों से किया पुलिसकर्मियों पर हमला, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी
चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget