एक्सप्लोरर

Bangladesh Transshipment News: ट्रांसशिपमेंट बंद, फिर भी भारतीय जमीन के रास्ते इन दो मुल्कों में माल एक्सपोर्ट कर सकेगा बांग्लादेश

सीबीआईसी ने 8 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी करके बांग्लादेश की ट्रांसशिपमेंट सुविधा बंद कर दी थी, जिसके जरिए भारत के रास्ते वह कई देशों को सामान एक्सपोर्ट करता था.

भारत ने बांग्लादेश के लिए ट्रांसशिपमेंट की सुविधा बंद कर दी है. इस सुविधा से वह भारतीय जमीन का इस्तेमाल करके कई देशों में सामान एक्सपोर्ट करता था. विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारतीय हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर ट्रांसशिपमेंट की वजह से काफी भीड़भाड़ रहती थी, जिसके चलते हमारे अपने एक्सपोर्ट में देरी हो रही थी और बैकलॉग हो रहा था.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि काफी समय से एपेरेल एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल बांग्लादेश की ट्रांसशिपमेंट सुविधा बंद करने की मांग कर रहा था, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है. हालांकि, पिछली व्यवस्था के तहत जो बांग्लादेशी एक्सपोर्ट कार्गो भारत में प्रवेश कर चुके हैं, उन्हें शिपमेंट की अनुमति है. साल 2020 में भारत सरकार ने बांग्लादेश को ट्रांसशिपमेंट की सुविधा दी थी, जिसके तहत उसके एक्सपोर्ट गुड्स को भारतीय जमीन के जरिए नेपाल, भूटान, म्यांमार और दूसरे देशों को भेजा जाता था. 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (CBIC) ने 8 अप्रैल को नोटिफकेशन जारी करके इस सुविधा को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया था, जिसके बाद चर्चा थी कि अब बांग्लादेश इन मुल्कों को सामान एक्सपोर्ट नहीं कर पाएगा. हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने साफ किया है कि ढाका भारत के जरिए नेपाल और भूटान में एक्सपोर्ट कर सकता है.

भारत सरकार के इस फैसले को मोहम्मद यूनुस के उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों का हवाला देते हुए चीन से आर्थिक विस्तार की अपील की थी. पिछले महीने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस चीन के दौरे पर थे, यहां 28 मार्च को उन्होंने चीन से समंदर के जरिए व्यापार बढ़ाने और बांग्लादेश में आकर उत्पादन करने की अपील की थी, ताकि उनके देश को आर्थिक लाभ मिले. उन्होंने कहा था कि भारत के सात पूर्वोत्तर राज्य लैंडलोक्ड हैं यानी जमीन से घिरे हैं, इसलिए समंदर तक उनकी पहुंच नहीं है. उन्होंने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में बांग्लादेश अकेला समंदर का संरक्षक है इसलिए यह चीनी अर्थव्यवस्था के लिए एक विस्तार हो सकता है. 

मोहम्मद यूनुस ने चीन से ये भी कहा कि वह बांग्लादेश में उत्पादन करे और चीजें बाजार तक ले जाए, फैक्ट्रियां स्थापित करे. उन्होंने लालमोनिरहाट में एयरबेस को पुनर्जीवित करने के लिए भी चीन को न्योता दिया था. लालमोनिरहाट जिला बंगाल के सिलीगुड़ी कॉरिडोर या चिकन नेक से ज्यादा दूर नहीं है. चिकन नेक नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और चीन की सीमाओं से लगता है. 

यह भी पढ़ें:-
Bangladesh News: गजब हाल है! बांग्लादेश में एक 'भूत' को बना दिया कॉलेज प्रिंसिपल, यूनुस की लापरवाही पर दुनिया हंस रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के जब्त फंड से 25% जारी करने के तैयार US, तेल प्रतिबंधों में भी छूट को, ट्रंप के रुख में बड़ा बदलाव!
ईरान के जब्त फंड से 25% जारी करने को तैयार US, तेल प्रतिबंधों में भी छूट, बदला ट्रंप का रुख!
हंटावायरस से निपटने में स्पेन ने की मदद, तो WHO के डीजी ने कहा धन्यवाद; एक महीने के बाद मंजिल पर पहुंचा MV होंडियस क्रूज शिप
हंटावायरस से निपटने में स्पेन ने की मदद, तो WHO के डीजी ने कहा धन्यवाद; एक महीने के बाद मंजिल पर पहुंचा MV होंडियस क्रूज शिप
क्या अमेरिका ईरान में बनी बात? ऑयल पर लगी रोक अस्थायी रूप से हटाने को राष्ट्रपति ट्रंप हुए तैयार
क्या अमेरिका ईरान में बनी बात? ऑयल पर लगी रोक अस्थायी रूप से हटाने को राष्ट्रपति ट्रंप हुए तैयार
US Iran War: अब खत्म हो जाएगा युद्ध? ईरान ने अमेरिका को भेजा संशोधित प्रस्ताव, क्या मानेंगे ट्रंप?
अब खत्म हो जाएगा युद्ध? ईरान ने अमेरिका को भेजा संशोधित प्रस्ताव, क्या मानेंगे ट्रंप?

वीडियोज

'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)
hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस में CBI के हाथ लगी बड़ी सफलता, यूपी से गिरफ्तार किया एक और शूटर
शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस में CBI के हाथ लगी बड़ी सफलता, यूपी से गिरफ्तार किया एक और शूटर
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत; रेड बॉल क्रिकेट में करीब 40 हजार रन
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
Explained: एक चरवाहे ने जान देकर खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डा का पर्दाफाश, आखिर कर क्या रहे थे यहूदी?
एक चरवाहे ने खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डे पर क्या कर रहे थे यहूदी?
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget