एक्सप्लोरर

बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को मोहम्मद यूनुस ने बताया फर्जी, बोले- शेख हसीना ने कहा था झूठ

शेख हसीना की 15 साल की सत्ता के दौरान बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व उछाल देखने को मिला था. देश की इकॉनोमी और  कपड़ा उद्योग को रफ्तार देने के लिए शेख हसीना को श्रेय दिया जाता रहा है.

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना सरकार के दौरान की आसमान छूती अर्थव्यवस्था पर फर्जी बताया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार (23 जनवरी 2025) को कहा कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के दौरान के देश की अर्थव्यवस्था बढ़ने के दावे 'फर्जी' थे.

आंकड़ों के मुताबिक, शेख हसीना की 15 साल की सत्ता के दौरान बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व उछाल देखने को मिला था. देश की इकॉनोमी और कपड़ा उद्योग को रफ्तार देने के लिए शेख हसीना को श्रेय दिया जाता रहा है. 2023 में, विश्व बैंक ने बांग्लादेश को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताया था. 

शेख हसीना को लेकर यूनुस का तंज

स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में शामिल होने पहुंचे यूनुस ने बैठक से इतर कहा, "जब वह दावोस आई थीं तो सभी से कह रही थीं कि कैसे देश चलाया जाता है. तब किसी ने उनसे सवाल नहीं किया. ये वैश्विक सिस्टम किसी भी तरह से सही नहीं है (सवाल न करने को लेकर)."

बांग्लादेश के हालात का जिक्र करते हुए यूनुस ने कहा, "पूरी दुनिया (बांग्लादेश की) इस हालात के लिए जिम्मेदार है. ये दुनिया के लिए एक सबक भी है. वह कहती थीं कि 'हमारा ग्रोथ रेट सबसे अव्वल हैं', ये सब पूरी तरह फर्जी था."

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार ने कहा, "1971 में अपनी आजादी के बाद से बांग्लादेश सबसे गरीब देशों में से एक था, जबकि 2015 में यह निम्न-मध्यम आय वाला देश बना."

यूनुस ने बताया कैसी अर्थव्यवस्था चाहते हैं

नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री और मुख्य सलाहकार यूनुस ने कहा, "निजी तौर से मैं ग्रोथ रेट को बहुत अहमियत नहीं देता हूं. मैं सबसे निचले स्तर पर लोगों के जीवन की गुणवत्ता को अहमियत देता हूं. इसलिए मैं एक ऐसी अर्थव्यवस्था लाना चाहूंगा जो धन को किसी एक जगह इकट्ठा करने से बचती हो (धन का सभी में बराबर बंटवारा)."

ये भी पढ़ें:

'फोन पर किसी से बात की और सस्पेंड कर दिया', वक्फ की JPC बैठक पर विपक्ष के सांसदों ने ओम बिरला को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने घुमाया इजरायल फोन, 30 मिनट तक हुई नेतन्याहू से बात, जंग पर बना लिया तगड़ा प्लान?
ट्रंप ने घुमाया इजरायल फोन, 30 मिनट तक हुई नेतन्याहू से बात, जंग पर बना लिया तगड़ा प्लान?
ईरान को घड़ी की टिकटिक वाली धमकी, नेतन्याहू से 30 मिनट बात... चीन दौरे के बाद क्यों गुस्से में आए ट्रंप? तेहरान को दिया अल्टीमेटम
ईरान को घड़ी की टिकटिक वाली धमकी, नेतन्याहू से 30 मिनट बात... चीन दौरे के बाद क्यों गुस्से में ट्रंप?
अमेरिका में एयर शो के दौरान बीच आसमान में टकराए दो फाइटर जेट, धू-धू कर जले, रोंगटे खड़े कर देगा Video
US में एयर शो के दौरान बीच आसमान में टकराए दो फाइटर जेट, धू-धू कर जले, रोंगटे खड़े कर देगा Video
यूरेनियम ट्रांसफर, न्यूक्लियर प्लांट्स में कटौती और... ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने रखी पांच बड़ी शर्तें, क्या मानेगा तेहरान?
यूरेनियम ट्रांसफर, न्यूक्लियर कटौती और... ईरान युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने रखी पांच शर्तें

वीडियोज

Crime News : बाबा रे बाबा... 'पिस्तौल बाबा'! | Sansani
Sandeep Chaudhary | Inflation | Iran US War: ट्रंप का 'स्लेज हैमर' और 'आपदाओं का दशक'! | Video Game
Rajdhani Train Fire: राजधानी एक्सप्रेस में कैसे लगी भीषण आग ? | Short Circuit
Janhit : ईरान पर कभी भी हमला कर सकते हैं Trump ? | Iran-US War Update
Fuel Crisis : पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, 48 घंटे में दोबारा बढ़ी CNG! | ABP Report

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों से लैस तीन खतरनाक वॉरशिप भारतीय नौसेना में होने जा रहे शामिल, कांपेगा पाकिस्तान और चीन
ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों से लैस तीन खतरनाक वॉरशिप भारतीय नौसेना में होने जा रहे शामिल, कांपेगा पाकिस्तान और चीन
UP Weather: यूपी में झुलसाने वाली गर्मी, आगरा से वाराणसी तक भीषण लू का अलर्ट, बांदा देश का सबसे गर्म जिला
यूपी में झुलसाने वाली गर्मी, आगरा से वाराणसी तक भीषण लू का अलर्ट, बांदा देश का सबसे गर्म जिला
लातूर से लीक हुआ था NEET 2026 का पेपर? कोचिंग सेंटर के मॉक टेस्ट से मिले असली पेपर के सवाल, बड़ा खुलासा
लातूर से लीक हुआ था NEET 2026 का पेपर? कोचिंग के मॉक टेस्ट से मिले पेपर के सवाल, बड़ा खुलासा
Most Sixes in IPL: रोहित शर्मा से लेकर एमएस धोनी तक, इन बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के
Most Sixes in IPL: रोहित शर्मा से लेकर एमएस धोनी तक, इन बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के
Pati Patni Aur Woh Do BO Day 3: 'पति पत्नी और वो दो' ने संडे को मचाया धमाल, धुआंधार छापे नोट, लेकिन नहीं तोड़ पाई कार्तिक की फिल्म का रिकॉर्ड
'पति पत्नी और वो दो' ने संडे को मचाया धमाल, धुआंधार छापे नोट, जानें- फिल्म के तीन दिनों का कलेक्शन
बहराइच में दर्दनाक हादसा, बस और कार की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत
बहराइच में दर्दनाक हादसा, बस और कार की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत
खूबसूरत हसीनाओं से भरे इन देशों में कम पड़ गए मर्द, शादी के लिए तरस रही हैं यहां की लड़कियां
खूबसूरत हसीनाओं से भरे इन देशों में कम पड़ गए मर्द, शादी के लिए तरस रही हैं यहां की लड़कियां
Stress And Heart Health: लगातार तनाव से 20-30 की उम्र में हाई हो रहा बीपी, जानें ऑफिस स्ट्रेस क्यों बन रहा साइलेंट किलर?
लगातार तनाव से 20-30 की उम्र में हाई हो रहा बीपी, जानें ऑफिस स्ट्रेस क्यों बन रहा साइलेंट किलर?
Embed widget