एक्सप्लोरर

'फोन पर किसी से बात की और सस्पेंड कर दिया', वक्फ की JPC बैठक पर विपक्ष के सांसदों ने ओम बिरला को लिखी चिट्ठी

JPC On Waqf Amendment Bill: विपक्षी सदस्यों को सभापति जगदंबिका पाल के खिलाफ कार्यवाही में तेजी लाने के लगातार विरोध और आरोपों के बीच एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया.

JPC On Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी के निलंबित विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्यवाही को निष्पक्ष तरीके से संचालित करने की मांग की है. इन सदस्यों को सभापति जगदंबिका पाल के खिलाफ कार्यवाही में तेजी लाने के लगातार विरोध और आरोपों के बीच शुक्रवार (24 जनवरी 2025) एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था.

निलंबित सदस्यों ने पत्र में कहा, "चूंकि हम सभी अपमानित महसूस कर रहे थे इसलिए हम खड़े हुए और अपनी मांगों को बताने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई. इस बीच, सभापति ने किसी से फोन पर बात की और अचानक से उन्होंने चिल्लाते हुए हमें निलंबित करने का आदेश दिया."

उन्होंने कहा, "विधेयक में प्रस्तावित संशोधन न केवल देश भर में वक्फ बोर्डों की जमीनों से जुड़े हैं, बल्कि उच्च न्यायालयों/उच्चतम न्यायालय की न्यायिक आदेशों के लिए भी प्रासंगिक हैं." सांसदों ने कहा, "इस संबंध में कई राज्य सरकारों की ओर से अधिनियमित कानून और नियम भी चुनौती में हैं, जिससे हितों का टकराव पैदा हो गया है. इसलिए, हितधारकों की ओर से उठाए गए इन मुद्दों को पूरी तरीके से संबोधित करने के लिए जेपीसी की ओर से डिटेल्ड स्टडी की दरकार है. इनमें हालातों के मुताबिक, सभापति की तरफ से बिना सोचे समझे जेपीसी की कार्यवाही को जल्दबाजी में चलाने के पीछे छिपी हुई बुरी भावना छिपी है, जो एक पहेली की तरह हमारी तरफ देख रही है कि ऐसा क्यों है."

कौन-कौन सदस्य सांसद निलंबित हुए?

संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के निलंबित सदस्यों में कल्याण बनर्जी, मोहम्मद जावेद, ए राजा, असदुद्दीन ओवैसी, नसीर हुसैन, मोहिबुल्लाह, मोहम्मद अब्दुल्ला, अरविंद सावंत, नदीम-उल हक और इमरान मसूद शामिल हैं. वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू की ओर से लोकसभा में पेश किए जाने के बाद 8 अगस्त, 2024 को जेपीसी को भेजा गया था. विधेयक का मकसद वक्फ संपत्तियों को विनियमित और प्रबंधित करने में मुद्दों और चुनौतियों का समाधान करने के लिए वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करना है.

ये भी पढ़ें:

ट्रंप का सख्त और साफ संदेश! अवैध अप्रवासियों को सेना के प्लेन में भरकर बाहर भेज रहा अमेरिका, शेयर की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में नई सरकार पर सस्पेंस बरकार! VCK ने TVK के समर्थन के लिए विजय के सामने रखी ये शर्त
तमिलनाडु में नई सरकार पर सस्पेंस बरकार! VCK ने TVK के समर्थन के लिए विजय के सामने रखी ये शर्त
Eknath Shinde On BJP: बंगाल की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, कहा- ‘मोदी-शाह रणनीति की जीत'
बंगाल की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, कहा- ‘मोदी-शाह रणनीति की जीत'
मिशन मोड में BJP, बंगाल को भगवामय करने के बाद पंजाब की तैयारी, अमित शाह ने बनाया मास्टर प्लान
मिशन मोड में BJP, बंगाल को भगवामय करने के बाद पंजाब की तैयारी, अमित शाह ने बनाया मास्टर प्लान
आंखों में चश्मा और सिर पर फिदेल कास्त्रो वाली टॉपी... शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में मिथुन चक्रवर्ती का अलग अंदाज
आंखों में चश्मा और सिर पर फिदेल कास्त्रो वाली टॉपी... शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में मिथुन चक्रवर्ती का अलग अंदाज

वीडियोज

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: BJP का शपथ ग्रहण से पहले नया खेल ? | Brigade Parade Ground
Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु अधिकारी के CM बनने के बाद आया अभिषेक बनर्जी का पहला रिएक्शन, कहा- बंगाल और दिल्ली...
शुभेंदु अधिकारी के CM बनने के बाद आया अभिषेक बनर्जी का पहला रिएक्शन, कहा- बंगाल और दिल्ली...
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
West Bengal CM Oath: कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
इस वजह से रविचंद्रन अश्विन से नाराज हो गए थे एमएस धोनी, इस किस्से को पढ़ हैरान हो जाएंगे आप
इस वजह से रविचंद्रन अश्विन से नाराज हो गए थे एमएस धोनी, इस किस्से को पढ़ हैरान हो जाएंगे आप
Agnimitra Paul Net Worth: 10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
Fitness Supplements Side Effects : फिटनेस सप्लीमेंट लेते हुए ये गलतियां तो नहीं करते आप, लिवर को हो सकता है नुकसान
फिटनेस सप्लीमेंट लेते हुए ये गलतियां तो नहीं करते आप, लिवर को हो सकता है नुकसान
केले खाकर छिलके गमले में दबा देते हो? ऐसे नहीं बनता फर्टीलाइजर, नोट कर लें तरीका
केले खाकर छिलके गमले में दबा देते हो? ऐसे नहीं बनता फर्टीलाइजर, नोट कर लें तरीका
Embed widget