एक्सप्लोरर

Bangladesh Violence: मोहम्मद यूनुस की सरकार ने भारत के खिलाफ उगला जहर! कहा-'विवाद पहुंचा सकता है नुकसान'

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार नाहिद इस्लाम ने कहा कि अगर भारत बांग्लादेश से जुड़े मुद्दों का इस्तेमाल करता है तो यह उसकी घरेलू राजनीति के लिए नुकसानदेह साबित होगा.

Bangladesh News: बांग्लादेश और भारत के रिश्तों में हालिया समय में तनाव की स्थिति देखी जा रही है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आरोप लगाया है कि भारत का राजनीतिक नेतृत्व घरेलू राजनीतिक लाभ के लिए बांग्लादेश से जुड़े मुद्दों का इस्तेमाल कर रहा है. इस संबंध में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार नाहिद इस्लाम ने कहा, "अगर भारत ऐसा करता है, तो यह उसकी घरेलू राजनीति के लिए नुकसानदेह होगा." उन्होंने ये भी कहा कि बांग्लादेश विरोधी और मुस्लिम विरोधी राजनीति भारत के राष्ट्रीय हितों और एकता को कमजोर कर सकती है.

नाहिद इस्लाम शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्र नेताओं में से एक हैं. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर होने वाले अत्याचार पर कोई विशेष टिप्पणी नहीं की. हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को इन मुद्दों पर चर्चा से बचा जाना चाहिए.

नाहिद ने भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों के महत्व को रेखांकित किया और भारत से बांग्लादेश के खिलाफ "झूठे प्रचार" को बंद करने की अपील की.

बांग्लादेश के अन्य राज्यों के साथ संबंध
नाहिद इस्लाम के बयान के अनुसार, बांग्लादेश पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम के साथ गहरे संबंध साझा करता है. नाहिद ने कहा कि शेख हसीना शासन के खिलाफ विरोध के दौरान कोलकाता और दिल्ली के छात्रों ने बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि बांग्लादेश अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं, को समान अधिकार और सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

वहीं बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने बड़े देशों द्वारा कथित दुष्प्रचार से निपटने के लिए राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया है. उन्होंने राजनीतिक दलों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय शेख हसीना सरकार के खिलाफ विद्रोह के मामले में फैलाई जा रही गलत सूचनाओं का मुकाबला करने का है.

मोहम्मद यूनुस ने 3 मुद्दों पर की चर्चा
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने सार्वजनिक रूप से किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन सूत्रों के अनुसार, उन्होंने तीन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की:

  • बांग्लादेश के खिलाफ भारत और अन्य देशों में चल रहा कथित दुष्प्रचार.
  • अगरतला में बांग्लादेश मिशन पर हुआ हमला.
  • हाल के दिनों में अल्पसंख्यकों पर हमलों के आरोप.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर अमेरिका सख्त, कहा- 'अल्पसंख्यकों की करें रक्षा, वरना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget