एक्सप्लोरर

'बिना वजह दे रहा दखल', चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर भारत ने जताई आपत्ति तो भड़का बांग्लादेश

Violence Against Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना के तख्तापलट के बाद हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हो गई. इसी दौरान कई हिंदू मंदिरों को भी तोड़ा गया.

Chinmay Das Arrest : बांग्लादेश में सनातन जागरण मंच के प्रवक्ता और इस्कॉन चटगांव के पूर्व प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी को लेकर भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है. सोमवार (25 नवंबर) को शाम साढ़े चार बजे को ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस ने चिन्मय दास को देशद्रोह के आरोप में हज़रत शाहजालाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया. उनकी गिरफ्तारी के बाद से बांग्लादेश में तनाव बढ़ गया है.

चिन्मय दास की गिरफ्तारी की आलोचना भी की गई. वहीं, भारत ने भी दास की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए बांग्लादेश सरकार से मांग की कि हिंदू समेत सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए. भारत की इस प्रतिक्रिया पर बांग्लादेश ने आपत्ति जताई थी. वहीं, अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में सूचना और प्रसारण सलाहकार नाहिद इस्लाम ने भी भारत की प्रतिक्रिया को अनुचित हस्तक्षेप कहा है.

बांग्लादेश छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे नाहिद इस्लाम

नाहिद इस्लाम बांग्लादेश में छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे, जिसने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरा दी. बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की आवामी लीग की सरकार गिरने के बाद प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया था. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में नाहिद इस्लाम को भी सूचना और प्रसारण सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया.

भारत की प्रतिक्रिया पर नाहिद इस्लाम ने क्या कहा?

चिन्मय दास की गिरफ्तारी को लेकर भारत की दी गई प्रतिक्रिया पर आपत्ति जताते हुए नाहिद इस्लाम ने कहा, ‘हमारा मानना है कि इस तरह के बयान अनुचित हस्तक्षेप है. ऐसा लगता है जैसे भारत माहौल को और बिगाड़ना चाहता है. भारत को अपने अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों और उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम भारत की जिम्मेदारी से काम करने और आवामी लीग के झूठे प्रोपेगेंडा पर ध्यान न देने का आग्रह करते हैं.’

चिन्मय दास की गिरफ्तारी भारत ने दी ये प्रतिक्रिया

सोमवार (25 नवंबर) को चिन्मय दास की गिरफ्तारी के अगले दिन मंगलवार (26 नवंबर) को एक बयान जारी करके चिंता जाहिर की. बयान जारी करके भारत ने कहा था, ‘यह दुर्भाग्य की बात है कि हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाले अपराधियों के बजाए शांतिपूर्ण सभाओं के जरिए वैध मांगें रखने वाले एक हिंदू पुजारी के खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाया जा रहा है. हम चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हिंदू अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों पर भी चिंता जताते हैं. हम बांग्लादेश के अधिकारियों से हिंदूओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं.’

यह भी पढे़ंः कौन हैं Iskcon के संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी, जिनपर बांग्लादेश में लगा राजद्रोह का आरोप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget