एक्सप्लोरर

Pakistan Train Hijack: 'सबको उड़ा देंगे', पाकिस्तान में बलोच आर्मी ने ट्रेन की हाईजैक, सैकड़ों यात्रियों को बनाया बंधक

Pakistan Train Hijack: BLA ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक किया है. इतना ही नहीं बलोच आर्मी ने धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी सुरक्षा बल कोई सैन्य अभियान शुरू करते हैं तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा.

Jaffar Express Train Hijack: बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है. इतना ही नहीं बलोच आर्मी ने ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है. बलूच लिबरेशन आर्मी ने सोशल मीडिया पर ट्रेन को हाईजैक करने की जानकारी दी. 

यह घटना उस समय घटी जब जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी. बलूच लिबरेशन आर्मी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा, मश्कफ, धादर, बोलन में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. जहां उसके लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया. इसके चलते जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा और ट्रेन को नियंत्रण में ले लिया गया. 

'सैन्य अभियान चलाया तो बंधकों की हत्या कर देंगे'

बलूच लिबरेशन आर्मी के मुताबिक, सभी यात्रियों को बंधक बना लिया गया. BLA ने धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी सेना किसी भी सैन्य अभियान का प्रयास करती है, तो परिणाम गंभीर होंगे और सभी बंधकों को मार दिया जाएगा. इन हत्याओं की जिम्मेदारी पूरी तरह से सेना की होगी. 

6 सुरक्षाकर्मियों की भी हत्या

बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा, यह ऑपरेशन मजीद ब्रिगेड, एसटीओएस और फतेह स्क्वाड द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है. किसी भी सैन्य घुसपैठ का समान रूप से जोरदार जवाब दिया जाएगा. अब तक छह सैन्यकर्मी मारे गए हैं, और सैकड़ों यात्री हिरासत में हैं. बलूच लिबरेशन आर्मी इस ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी लेती है. 

आतंकियों ने ट्रेन पर फायरिंग भी की

पाकिस्तानी चैनल Samaa टीवी के मुताबिक, जाफर एक्सप्रेस पर भीषण फायरिंग की गई है. चैनल ने शुरुआती रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस फायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर जख्मी हुआ है. इसके अलावा कुछ यात्री भी घायल हुए हैं. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के 9 कोचों में 450 के करीब यात्री सवार हैं. 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने जाफर एक्सप्रेस पर फायरिंग की खबरों की पुष्टि की है. रेलवे नियंत्रक मुहम्मद काशिफ ने बताया कि यात्रियों और कर्मचारियों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं. सरकार के बयान के मुताबिक, सिबी अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. उधर, एंबुलेंस और सुरक्षाकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.

बलूच लिबरेशन आर्मी

बलूचिस्तान में कई अलगाववादी ग्रुप एक्टिव हैं. इनमें बलोच लिब्ररेशन आर्मी भी है. यह अलगाववादी संगठन है, जो बलोचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग कर रहा है. इस संगठन की स्थापना 2000 के आसपास हुई. बीएलए पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेना और चीन के साथ चल रहे प्रोजेक्ट्स को लगातार निशाना बनाता रहा है. 

पाकिस्तान ने इसे प्रतिबंधित संगठन घोषित किया है. इसके अलावा अमेरिका, यूके समेत कई पश्चिम देश भी इसे आतंकी संगठन घोषित कर रखा है. बीएलए की कमान अभी बशीर जेब के पास है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget