एक्सप्लोरर

पुतिन की हत्या, कैंसर का इलाज, बिगड़ेगी अर्थव्यवस्था... बाबा वेंगा ने साल 2024 के लिए की ये 7 भविष्यवाणियां

Baba Venga Prediction: बाबा वेंगा ने 1996 में दुनिया को अलविदा कहा, मगर उनकी मौत के बाद भी उनके जरिए की गई भविष्यवाणियां सच होती आई हैं.

Baba Venga: बाबा वेंगा के नाम से दुनिया परिचित है. ये वो महिला है, जिसे दुनिया को अलविदा कहे लगभग तीन दशक हो चुका है. मगर उसके जरिए की गई भविष्यवाणियां आज भी दुनिया की दिशा तय करती हैं. बाबा वेंगा ने अमेरिका पर हुए 9/11 हमले और ब्रिटेन में हुए ब्रेग्जिट की भविष्यवाणी सालों पहले कर दी थी. उनके जरिए 2024 के लिए की गई भविष्यवाणी की जानकारी दुनिया के सामने आ गई है, जो बेहद ही खतरनाक और डराने वाली है. 

बाबा वेंगा अंधी थीं, उन्हें 'बाल्कन का नास्त्रेदमस' भी कहा जाता है. उनके जरिए की गई 85 फीसदी भविष्यवाणियां बिल्कुल सच साबित हुई हैं. ऐसा कहा जाता है कि जब वह बच्ची थीं, तब एक तूफान की वजह से उन्हें अपनी आंखों की रोशनी गंवानी पड़ी. लेकिन फिर उन्हें जल्द ही अपनी दिव्यदर्शी शक्तियां भी मिल गईं. वह बुल्गारिया की रहने वाली थीं. 1996 में 84 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी. ऐसे में आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा ने 2024 के लिए क्या भविष्यवाणी की है.

1. पुतिन की हो सकती है हत्या

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बुरी खबर है. बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि अगले साल पुतिन के ही देश के किसी के हाथों उनकी हत्या कर दी जाएगी. क्रेमलिन की तरफ से लगातार पुतिन के कैंसर होने की बातों को खारिज किया जाता रहा है. उनकी सुरक्षा को भी बढ़ाया जा रहा है. 

2. यूरोप में आतंकी हमले

बाबा वेंगा ने खतरनाक हथियारों को लेकर भविष्यवाणी की है. उनका दावा है कि अगले साल एक बड़ा देश जैविक हथियारों का टेस्ट करेगा या फिर वह हमला करेगा. उन्होंने इस बात की भी भविष्यवाणी की है कि यूरोप में आतंकियों के जरिए अलग-अलग शहरों में हमले किए जाएंगे. 

3. दुनिया पर आर्थिक संकट का खतरा

बुल्गारिया की भविष्यवक्ता का दावा है कि अगले साल एक बड़ा आर्थिक संकट आएगा, जिसकी वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी. कर्ज का स्तर, भूराजनीतिक तनाव और आर्थिक शक्तियों का पश्चिम से पूर्व की ओर शिफ्ट होना उन वजहों में शामिल है, जिसके चलते ऐसा हो सकता है. 

4. पृथ्वी पर जलवायु संकट

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि अगले साल प्राकृतिक आपदाएं और खराब मौसम का बुरा असर देखने को मिलेगा. वेंगा के मुताबिक, पृथ्वी के ऑर्बिट में बदलाव होगा. ये बेहद ही कम समय के लिए होगा, मगर इसकी वजह से जलवायु परिवर्तन का भीषण असर दिखेगा. साथ ही रेडिएशन का खतरा पैदा होगा. 

5. साइबर अटैक 

दुनिया में अगले साल साइबर अटैक का भी खतरा बढ़ने वाला है. अडवांस्ड हैकर्स पावर ग्रिड और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स जैसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएंगे. बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि इसकी वजह से राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा का खतरा पैदा हो जाएगा. 

6. कैंसर का इलाज

बाबा वेंगा के मुताबिक, मेडिकल फील्ड से अच्छी खबरें सामने आ सकती हैं. एल्जाइमर समेत असाध्य बीमारियों का नया इलाज मिल पाएगा. उन्होंने ये भी भविष्यवाणी की है कि 2024 में कैंसर का इलाज संभव हो पाएगा. 

7. टेक्नोलॉजी में होगी क्रांति

भविष्यवक्ता का दावा है कि अगले साल क्वांटम कंप्यूटिंग में बड़ी खोज होगी. क्वांटम कंप्यूटिंग में तेजी से विकास हो रहा है. इसे लेकर कहा जाता है कि इसके जरिए साधारण कंप्यूटर के बजाय तेजी से परेशानियों को हल किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो अगले साल एआई की फील्ड भी बढ़ जाएगी. 

यह भी पढ़ें: इस साल 2023 में बाबा वेंगा की इतनी भविष्यवाणियां हो चुकी हैं सच! आने वाले 6 माह में क्या होगा? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या भारत विरोधी बयानबाजी बनीं ट्रंप की पार्टी के हार की वजह? जानें क्या बोले एक्सपर्ट्स
क्या भारत विरोधी बयानबाजी बनीं ट्रंप की पार्टी के हार की वजह? जानें क्या बोले एक्सपर्ट्स
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी

वीडियोज

UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget