एक्सप्लोरर

'जहाज नीचे गिर रहा था, लगा आज हम मर जाएंगे लेकिन फिर...', कजाकिस्तान हादसे से पहले प्लेन में क्या हुआ था, जानिए

हादसे से पहले एक यात्री ने प्लेन के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें देखा जा सकता है कि जहाज के अंदर लोग घबराए हुए थे और एक महिला के चिल्लाने की भी आवाज सुनाई दे रही है.

सब चिल्ला रहे थे, जहाज तेजी से नीचे जा रहा था, मौत सामने खड़ी थी और हम बस मरने का इंतेजार कर रहे थे, फिर अंधेरा छा गया और आंख खुली तो... कजाकिस्तान हादसे के एक सर्वाइवर ने बताया कि हादसे से पहले और बाद में क्या हुआ. बुधवार (25 दिसंबर, 2024) को कजाकिस्तान के अक्तौ एयरपोर्ट के पास अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन क्रैश हो गया. इस विमान पर 62 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे. रॉयटर्स के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा 38 तक पहुंच चुका है और 29 लोगों की जान बच गई है.

एम्ब्रेयर 190 जेट अजरबैजान के बाकू से रूस के चेचन्या जा रहा था, लेकिन भीषण कोहरे की वजह से विमान लौट गया और कजाकिस्तान के अक्तौ एयरपोर्ट के पास इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी ये हादसा हो गया. हादसे के एक सर्वाइवर ने बताया कि हादसे से ठीक पहले विमान में अफरा-तफरी मची हुई थी, हालांकि प्लेन स्टाफ बार-बार हमें कह रहा था कि सब ठीक है, कुछ नहीं हुआ है और हम बस लैंड करने वाले हैं. दो बार जहाज पर पॉप हुआ, हमें नहीं पता कि वो क्या था, लेकिन दो बार तेज आवाज आई. 

उन्होंने बताया, 'जहाज चेचन्या से वापस कजाकिस्तान के लिए लौटा और फिर नीचे जा गिरा. जब हम गिरे और उस वक्त तक का मुझे सबकुछ याद है, लेकिन फिर एक टाइम आया और मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा गया, फिर मुझे कुछ पता नहीं और जब मैं जागा तो सबकुछ बदल गया. जब जहाज नीचे जा रहा था तो हमें पता चल रहा था कि हम गिर रहे हैं और हम बस मौत का इंतेजार कर रहे थे क्योंकि ऐसे हालात में आप और क्या उम्मीद कर सकते हो. प्लेन दो पार्ट में टूट गया. हम टेल वाले हिस्से में थे और हमारे वाला हिस्सा 100-150 मीटर दूर जाकर गिरा. फिर हमने बाहर निकलने की कोशिश की और दूसरे यात्रियों की भी मदद की.'

प्लेन का एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक यात्री ने घटना से पहले प्लेन के अंदर की रिकॉर्डिंग की है. वीडियो में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है, जो काफी घबराई हुई है. वीडियो में ही आगे देखा जा सकता है कि सभी यात्री इधर-उधर पड़े हैं, कोई सीट के नीचे है, कोई प्लेन के फर्श पर पड़ा हुआ है.

स्पुतनिक के संवाददाता ने बुधवार को बताया था कि ये हादसा पक्षियों के एक झुंड से टकराने की वजह से हुआ था. प्लेन ने इमरजेंसी लैंडिंग के लिए आग्रह किया और वह आसमान में चक्कर लगा रहा था. प्लेन बार-बार ऊपर जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन फिर उसका रुख बदल गया और वो तेजी से नीचे की तरफ बढ़ा. पक्षियों का एक झुंड प्लेन के इंजन से टकराया, जिसके बाद ऑक्सीजन सिलेंडर फटा और भयंकर विस्फोट हो गया. हादसे के एक वीडियो में देखा गया कि प्लेन तेजी से जमीन पर गिरा और भयंकर आग लग गई.

 

यह भी पढ़ें:-
Bangladesh-Pakistan Relations: पाकिस्तान की मदद से क्या करने जा रहा है बांग्लादेश? जिससे भारत को होगी टेंशन, जानें विस्तार में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget