एक्सप्लोरर

अजरबैजान-आर्मेनिया में घमासान, शहर बना श्मशान! अबतक 400 से ज्यादा लोग मारे गए

अजरबैजान-आर्मेनिया में नागोर्नो-काराबख को लेकर 27 सितंबर से युद्ध छिड़ा है. युद्ध में अब तक 400 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

दुनिया के दो देश ऐसे भिड़े हैं कि शहर श्मशान में तब्दील हो गए. आसमान से मिसाइल मौत की बारिश कर रही है और नीचे धरती पर लाशों का ढेर लग रहा है. अजरबैजान ने आर्मेनिया सेना की तबाही की कुछ तस्वीरें जारी की हैं. नागोर्नो काराबख इलाके में चल रहे संघर्ष को लेकर अजरबैजान का दावा है कि उसने आर्मेनियाई सेना के लश्कर को जमींदोज कर दिया है.

अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने अचूक निशाने के सबूत के तौर पर एक वीडियो भी जारी किया है. ताबड़तोड़ हवाई अटैक हो रहे हैं. वीडियो में सैनिकों की हरकत साफ नजर आ रही है. हमले से ठीक पहले सैनिक भागते नजर आ रहे हैं. हमले से चंद सेकेंड पहले अफरा-तफरी मचती है और हमला हो जाता है.

हमले में 9 लोग मारे गए, 30 से ज्यादा घायल अजरबैजान का आरोप है कि आर्मेनियाई सेना ने शनिवार-रविवार की रात उसके दूसरे सबसे बड़े शहर गांजा समेत कई जगहों पर मिसाइल से हमले किए. इस हमले में 9 लोग मारे गए जबकि 30 से ज्यादा घायल हो गए.

पिछले हफ्ते भी आर्मेनिया पर अजरबैजान के गांजा शहर में हवाई हमले का आरोप लगा था. शहर के रिहायशी इलाकों में आर्मेनिया के हमले की तस्वीरें भी सामने आई थीं. अब एक बार फिर आर्मेनिया ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है. जबकि आर्मेनिया का आरोप है कि अजरबैजान ने सीजफायर के बावजूद स्टेपनेकार्ट शहर पर हमले किए.

युद्धविराम की सहमति बनने के बाद फिर गोलीबारी शुरू शनिवार को रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की दखल के बाद अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच सीजफायर यानी युद्धविराम की सहमति बनी थी. दोनों देश के सैनिक संभले भी नहीं थे कि फिर से गोलाबारी शुरू हो गई. अजरबैजान और आर्मेनिया दोनों एक दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगा रहे हैं.

अबतक 400 से ज्यादा लोग मारे गए अजरबैजान-आर्मेनिया में नागोर्नो-काराबख को लेकर 27 सितंबर से युद्ध छिड़ा है. युद्ध में अब तक 400 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. नागोर्नो-काराबख अजरबैजान का हिस्सा है जिसपर आर्मेनिया समर्थिक विद्रोहियों का कब्जा है और इसी नागोर्नो-काराबख को लेकर कोहराम मचा हुआ है. तनाव के बीच आर्मेनिया ने अजरबैजान पर एक और बड़ा आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है.

आर्मेनिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि अजरबैजान ने युद्ध के लिए सीरिया से लड़ाके मंगवाए हैं. अजरबैजान की सेना से मिलती जुलती वर्दी वाले लड़ाकों का वीडिया जारी करते हुए आर्मेनिया ने दावा किया है कि तुर्की और पाकिस्तान की मदद से अजरबैजान ने सीरिया से लड़ाकों को मंगवाया है. अजरबैजान-आर्मेनिया की ये आग दुनिया भर को झुलसाने की तरफ बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें

ग्रिड फेल होने से मुंबई के कई इलाकों की बिजली गुल, लोकल की तीनों लाइन पर ट्रेनें रुकीं

लीबिया में अगवा किए गए 7 भारतीय रिहा, 14 सितंबर को हुआ था अपहरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget