एक्सप्लोरर

ग्रिड फेल होने से मुंबई के कई इलाकों की बिजली गुल, लोकल की तीनों लाइन पर ट्रेनें रुकीं

तीनों लाइनों पर लोकल सेवा बंद कर दी गई है. मुंबई के कई इलाकों में गोरेगाँव, अंधेरी, सयान, प्रभादेवी और ठाणे के भी कई इलाको में बिजली बंद है. जानकारी के मुताबिक 50-60% मुंबई में बिजली नहीं है.

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गंभीर बिजली संकट खड़ा हो गया है. ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई के कई इलाकों में बिजली गुल हो गयी है. बिजली गुल होने का असर लोकल ट्रेन सेवा पर भी पड़ा है. तीनों लाइनों पर लोकल सेवा बंद हो गयी है. मुंबई के कई इलाकों में गोरेगाँव, अंधेरी, सयान, प्रभादेवी और ठाणे के भी कई इलाको में बिजली बंद है. जानकारी के मुताबिक 50-60% मुंबई में बिजली नहीं है.

ठाणे के कलवा इलाके में लोड बढ़ने से ग्रिड फेल हुआ जो ग्रिड फेल हुआ है वो मुंबई के ठाणे के कलवा इलाके में है, मरम्मत के दौरान ग्रिड फेल हुआ है. कलवा में सर्किट एक के मरम्मत का काम चल रहा था, इस वजह से पूरा लोड सर्किट 2 पर गया. इसके बाद धीरे धीरे ट्रिपिंग शुरू हुई. इसके बाद फिर अचानक ग्रिड फेल हो गया.

टाटा पॉवर ने कहा- जल्द स्थिति सामान्य होगी मुंबई में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी टाटा पॉवर ने खेद जताते हुए बयान जारी किया है. टाटा पॉवर ने बयान में कहा, ''ग्रिड फेल होने से चर्चगेट से बोरीविली के बीच बंद हो गयी है. जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा. ग्राहकों से अनुरोध है कि सहयोग करें.

मुंबई में अफरा-तफरी जैसे हालात, सिग्नल और सीसीटीव बंद  अचानक बिजली बंद होने से मुंबई में अफरातफरी जैसे हालात बन गए हैं. जानकारी के मुताबिक मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहे हैं. ट्रैफिक पुलस के सीसीटीवी भी बंद पड़ गए हैं.  लोकल रेल सेवा के सभी सिग्नल भी बंद पड़ गए हैं. जो ट्रेन जहां थी, वहीं पर खड़ी है. यात्रियों सही जानकारी ना मिलने से बैचेनी हो रही है. बिना पॉवर बैकअप वाले अस्पतालों में भी स्थिति चिंताजनक हो गयी है.

ऊर्जा मंत्री बोले- एक से दो घंटे में हालात सामान्य होंगे बिजली संकट को लेकर ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि जल्द ही स्थिति को ठीक कर लिया जाएगा. एक से दो घंटे का समय लग सकता है. बिजली विभाग से सभी कर्मचारी इस समस्या से निपटने में लगे हुए हैं. मुबंई की सबसे बड़ी सरकारी इमारत मंत्रालय में भी कई मंत्री मीटिंग कर रहे थे, वहां भी बिजली गुल होने से कामकाज रोक दिया गया है.

कोविड अस्पतालों में पॉवर बैकअप एक्टिवेट, डीजल की सप्लाई भी की जाएगी जानकारी के मुताबिक मुंबई के तमाम कोविड अस्पतालों में 6 घंटे का पॉवर बैक अप का इंतजाम पहले से ही किया गया था. इस पॉवर बैकअप को शुरू कर दिया है. बीएमसी के कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बताया कि अगर पॉवर बैकअप खत्म होने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं होती तो हम डीजल के सहारे पॉवर बैकअप देंगे.

अस्पतालों में मरीजों की जान को किसी भी तरह का खतरा नहीं होने दिया जाएगा. कोविड अस्पतालों से कहा गया है कि बीएमसी से डीजल के लिए संपर्क कर सकते हैं. वहीं दूसरे अस्पतालों को भी डीजल के लिए डिसास्टर कंट्रोलर से संपर्क करने को गया है.  मुंबई के मीरा रोड इलाके में बिजली आ चुकी है, यहां टाटा और अडानी की तरफ से बिजली सप्लाई की जाती है. जानकारी के मुताबिक स्थिति सामान्य होने में 45 मिनट से एक घंटे का समय लग सकता है.

मुंबई में हाई कोर्ट कामकाज प्रभावित, एयरपोर्ट पर हालात सामान्य मुंबई के बिजली संकट का असर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई पर भी पड़ा है. लाइट जाने से ऑनलाइन सुनवाई बंद पड़ गयी है. फिलहाल स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है, अगर जल्द हालात सामान्य नहीं हुए तो आज के मामलों को अगली तारीख दी जा सकती है. वहीं एयरपोर्ट पर कामकाज पूरी तरह से सामान्य है.

आपात स्थिति के लिए बीएमसी ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिजली संकट के बीच मुंबईकरों की आपात स्थिति के लिए बीएमी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. अगर किसी अपात स्थिति में फंसे हैं तो 022-22694727, 022-226947725 और 022-22704403 पर फोन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

राजनाथ सिंह ने लद्दाख समेत 7 राज्यों में 44 पुलों का किया उद्घाटन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ शुभारंभ राजस्थान: पुजारी की हत्या की जांच CID-CB को सौंपी, CM गहलोत ने BJP पर माहौल खराब करने का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget