एक्सप्लोरर

Attack on Polio Team: पाकिस्तान में पोलियो की दवाई पिलाने गई टीम पर बंदूकधारियों ने किया हमला, 3 की मौत

Polio Vaccination: पाकिस्तान में पोलियो वैक्सीनेशन का विरोध बढ़ता ही जा रहा है. मंगलवार को वजीरिस्तान जिले में बंदूकधारियों ने पोलिया टीकाकरण करने गई एक टीम पर हमला कर दिया, जिसमें 3 की मौत हो गई.

Anti Polio Vaccination Team: पाकिस्तान (Pakistan) में पोलियो (Polio) की दवाई पिलाने गई एक टीम पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. ये हमला पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान (North Vajiristan) जिले में मंगलवार को किया गया है. जानकारी के लिए बता दें कि ये इलाका अफगानिस्तान (Afghanistan) की सीमा से सटा हुआ है. बंदूकधारियों के इस हमले में दो पुलिसकर्मी और एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हुई है. ये लोग बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने गए थे.

अफगानिस्तान से सटे इस जिले में इस साल पोलियो के 9 मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद टीकाकरण अभियान के सिलसिले में एक टीम घर-घर जा रही थी. तभी बंदूकधारियों ने टीम पर हमला कर दिया, जिसमें टीम के एक सदस्य और उनकी सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

पहले भी हो चुके पोलियो टीम पर हमले

इस साल मार्च में उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने एक महिला पोलियो कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वह पोलियो रोधी अभियान में हिस्सा लेकर अपने घर लौट रही थी. पिछले साल जनवरी में, बंदूकधारियों ने उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण कर्मियों की टीम की सुरक्षा कर रहे एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

खत्म नहीं हुआ पोलियो

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया में पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) ही ऐसे देश हैं, जहां पोलियो (Polio) खत्म नहीं हुआ है. अफगानिस्तान से लगे जिलों में इस साल पोलियो के 9 मामले सामने आ चुके हैं, जिसके खिलाफ टीकाकरण (Polio Vaccination) अभियान चलया जा रहा है और टीकाकरण करने वाली टीम घर घर जाकर पोलियो की दवाई पिला रही है.

ये भी पढ़ें: Covid-19 in Pakistan: पाकिस्तान में कोरोना के मामलों में उछाल, घरेलू उड़ानों में अनिवार्य किया गया मास्क

ये भी पढ़ें: Terrorism in Pakistan: पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पीएम शहबाज शरीफ ने इमरान को ठहराया जिम्मेदार, लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान

Embed widget