एक्सप्लोरर

अस्ताना में मोदी और शरीफ ने किया एक-दूसरे का अभिवादन, द्विपक्षीय बैठक पर नहीं बदला है भारत का रुख

अस्ताना: सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ ने बीती रात एक स्वागत समारोह में एक-दूसरे का अभिवादन किया. दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर भारत-पाक के बीच तनाव के बढ़ने के बीच एक-दूसरे का अभिवादन किया.

पीएम मोदी ने नवाज शरीफ की मां और उनके परिवार के बारे में पूछा आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी और शरीफ ने एक-दूसरे का अभिवादन उस समय किया जब वे अस्ताना ओपरा में स्वागत के लिए लीडर्स लाउस में थे. इस कार्यक्रम का आयोजन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए नेताओं के स्वागत के लिए किया गया था. सूत्रों ने बताया कि शरीफ की कार्डिक सर्जरी के बाद दोनों नेताओं की पहली बार आमने-सामने मुलाकात हुई इसलिए मोदी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की.

द्विपक्षीय बैठक पर नहीं बदला है भारत का रुख इससे पहले, ये पूछे जाने पर कि क्या मोदी और शरीफ की द्विपक्षीय बैठक होगी तो इसपर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा, ‘‘हमारा रुख नहीं बदला है. उनकी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है. हमारी तरफ से भी कोई प्रस्ताव नहीं है.’’ भारत कहता रहा है कि मोदी-शरीफ बैठक के लिए न तो पाकिस्तान की तरफ से कोई अनुरोध है और न ही भारत की तरफ से इस तरह का कोई प्रस्ताव है. मोदी और शरीफ दोनों एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे. एससीओ शिखर सम्मेलन में आज भारत और पाकिस्तान दोनों को पूर्ण सदस्यता दी जाएगी.

भारत और पाकिस्तान के संबंधों में आई है गिरावट जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने दो भारतीय सैनिकों के सिर काटने और पूर्व भारतीय नौसैनिक अधिकारी कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत में फांसी की सजा सुनाए जाने समेत कई मुद्दों को लेकर भारत और पाकिस्तान के संबंधों में गिरावट आई है. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है. जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भी तनाव में वृद्धि देखने को मिल रही है. इससे पहले, ये पूछे जाने पर कि क्या मोदी और शरीफ की द्विपक्षीय बैठक होगी तो इसपर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा, ‘‘हमारा रुख नहीं बदला है. उनकी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है. हमारी तरफ से भी कोई प्रस्ताव नहीं है.’’ भारत कहता रहा है कि मोदी-शरीफ बैठक के लिए न तो पाकिस्तान की तरफ से कोई अनुरोध है और न ही भारत की तरफ से इस तरह का कोई प्रस्ताव है. उन्होंने कहा कि ऐसे कई क्षण रहे हैं जब नेता एक ही स्थान पर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि वे मिले या नहीं.

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में मोदी, शरीफ, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग शामिल हुए.

सांस्कृतिक संध्या में मोदी और शरीफ दूर-दूर बैठे सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक भारतीय दल ने कथक नृत्य पेश किया. यह एक ऐसे देश की एकमात्र प्रस्तुति थी जो अब तक एससीओ का सदस्य नहीं है. भारत और पाकिस्तान दोनों को आज एससीओ के पूर्ण सदस्य के तौर पर शामिल किया जाएगा. इससे पहले दिन में स्वागत समारोह के लिए रवाना होने से पहले यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी मोदी के साथ बैठक होगी तो शरीफ सिर्फ मुस्कराए थे और मीडियाकर्मियों की तरफ हाथ लहराया था. कई लोगों ने इसकी व्याख्या संभावित बैठक या कम से कम दोनों नेताओं के बीच निजी बातचीत होने के संकेत के तौर पर की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी
अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget