एक्सप्लोरर

ट्रेड वॉर: ट्रंप ने चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर लगाया आयात शुल्क

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 200 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर 10 फीसदी आयात शुल्क लगाने का फैसला किया है. ये शुल्क इस महीने की अंत तक लगाए जा सकते हैं.

वॉशिंगटन: अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वॉर अब और भी गंभीर होता जा रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 200 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर 10 फीसदी आयात शुल्क लगाने का फैसला किया है. ये शुल्क इस महीने की अंत तक लगाए जा सकते हैं, जबकि इस साल के अंत तक इसे बढ़ाकर 25 फीसदी किए जाने की आशंका है. ट्रंप के इस कदम से चीन के साथ अमेरिका का ट्रेड वॉर और तेज हो गया है.

सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को कहा कि ये अतिरिक्त आयात शुल्क 24 सितंबर से प्रभावी होगा. इससे पहले इस साल की शुरुआत में अमेरिका, चीन के 50 अरब डॉलर के उत्पादों पर भी शुल्क लगा चुका है. इस तरह कुल मिलाकर हर साल अमेरिका में बिकने वाले चीनी प्रोडक्ट बुरी तरह से प्रभावित होंगे.

जुलाई में ट्रंप प्रशासन ने हजारों उत्पादों की एक लिस्ट पब्लिश की थी, जिन पर शुल्क लगाना है. हालांकि, बाद में स्मार्टवॉच, स्वास्थ्य और सुरक्षा उपकरण, बच्चों के प्लेपेन सहित 300 से अधिक उत्पादों को सूची से बाहर कर दिया था. आपको बता दें कि पिछले महीने अमेरिका और चीन एक-दूसरे पर 16 अरब डॉलर कीमत के सामानों पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लागू कर चुके हैं. अब तक दोनों देश ने कुल 100 अरब डॉलर की वस्तुओं पर अतिरिक्त कर लगाया है.

चीन के उप वाणिज्य मंत्री वांग शौवेन दोनों देशों के ट्रेड वॉर को खत्म करने के लिए पिछले महीने अमेरिका में थे लेकिन उनकी कोशिश कामयाब नहीं हो पाई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को सजा देने की कोशिश के तहत जुलाई में ट्रेड वॉर के इस विवाद की शुरुआत की थी.

चीन पर ट्रंप गलत तरीके से व्यापार करने का आरोप लगाते रहे हैं. इसमें बौद्धिक संपदा (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) को चुराने की बात भी शामिल है. हालांकि चीन, अमेरिका के आरोपों से इंकार करता है और जोर देकर विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों के पालन की बात कहता है.

सुपर 6: सुबह की सबसे बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget