एक्सप्लोरर

Solar Storm: धरती पर आ सकता है प्रलय, 20 साल में पहली बार भयानक भू-चुंबकीय तूफान की वॉर्निंग

Solar Storm Warning: अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के लिए खतरनाक चेतावनी दी है. अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ आफत आ रही है, जिससे पूरी दुनिया का संचार सिस्टम खतरे में पड़ सकता है. 

Solar Storm Warning: अमेरिका के वैज्ञानिकों ने खतरनाक सौर तूफान का अलर्ट जारी किया है. अमेरिका की एक प्रमुख खगोलीय एजेंसी ने बताया कि यह भू-चुंबकीय तूफान पृथ्वी पर विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को प्रभावित कर सकता है. एजेंसी ने इस वॉर्निंग को गंभीर श्रेणी का बताया है. इस तूफान से होने वाले असर को जी4 जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म वॉच के रूप में बताया गया है. इसकी वजह से पावर ग्रिड, संचार नेटवर्क और सैटेलाइट समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में समस्या आ सकती है. 

दरअसल, अमेरिका की नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने इस सौर तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है, क्योंकि एजेंसी को बाहरी अंतरिक्ष में एक शक्तिशाली सौर तूफान के बारे में पता चला है. अमेरिकी एजेंसी ने बताया कि इस तूफान का जीपीएस सिस्टम पर भी असर पड़ सकता है. NOAA का मौसम पूर्वानुमान केंद्र (SWPC) 8 मई से शुरू हुई सौर ज्वालाओं और कोरोनल मास इजेक्शन (CME) के बाद सूर्य की निगरानी कर रहा है. अंतरिक्ष मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार 10 मई की शाम तक के लिए यह वॉर्निंग रहेगी. यदि अधिक सौर विस्फोट हुआ तो भू-चुंबकीय तूफान की स्थिति पूरे सप्ताह बनी रह सकती है.

पृथ्वी की तरफ आती दिखी सौर ज्वालाएं
वैज्ञानिकों के मुताबिक 8 मई के बाद से कई सौर ज्वालाएं और कोरोनल मास इजेक्शन देखे गए थे, 
जिसके बाद नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने अलर्ट जारी किया. एजेंसी ने बताया कि सूर्य काफी बड़ा है और इसपर कई धब्बे हैं, जिन्हें सनस्पॉट कहा जाता है. वैज्ञानिकों ने बताया कि बुधवार को सनस्पॉट से कई मजबूत सौर ज्वालाएं निकली हैं. इनमें से कम से कम 5 ज्वालाएं कोरोनल मास इजेक्शन यानी सीएमई थी. ये सभी पृथ्वी की तरफ आती दिखी हैं. वैज्ञानिकों ने बताया कि सूर्य से निकलने वाले तूफानों से पृथ्वी के लिए कोई खतरा न हो, इसके ध्यान में रखकर निगरानी की जा रही है.  

सौर तूफान कितना खतरनाक ?
NOAA की चेतावनी में बताया गया है कि हमारे ग्रह की तरफ आने वाले भू-चुंबकीय तूफान पृथ्वी की कक्षा और पृथ्वी की सतह पर भारी नुकसान कर सकते हैं. ये तूफान नेविगेशन, रेडियो और सैटेलाइट संचालन को प्रभावित कर सकते हैं. इसके अलावा इंटरनेट आउटेज के लिए भी ये खतरनाक हो सकते हैं, ऐसे में पूरी दुनिया का आधुनिक संचार सिस्टम बाधित हो सकता है. 

यह भी पढ़ेंः इस देश में बच्चे नहीं पैदा करना चाहती हैं महिलाएं, परेशान सरकार बना रही अलग मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, 5.9 तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी का अलर्ट जारी
न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, 5.9 तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी का अलर्ट जारी
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget