एक्सप्लोरर

अमेरिका में भारतीय मूल के बिल्डर मुसलमानों के लिए हाउसिंग सोसायटी का बना रहे प्लान, विवाद शुरू

Housing Society In America: भारतीय मूल के डेवलपर फराज युसूफ अमेरिका के मिनेसोटा में मुसलमानों के लिए हाउसिंग सोसायटी बनाना चाहते हैं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है. 

Housing Society In America for Muslims: मुसलमान को लेकर अमेरिका में एक और विवाद खड़ा हो गया है. भारतीय मूल के डेवलपर फराज युसूफ अमेरिका के मिनेसोटा में मुसलमानों के लिए हाउसिंग सोसायटी बनाना चाहते हैं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है. 

डेवलपर फराज युसूफ चाहते हैं कि मुसलमानों के लिए मिनेसोटा में 434 घरों की एक समिति बनाई जाए, जिसमें पार्क, प्लेग्राउंड, दुकानें और मस्जिद शामिल होंगी. यह सोसाइटी मुख्य तौर पर मुसलमानों के लिए ही है और इसे ही लेकर शहर दो हिस्सों में बंट गया है. 

विरोध और समर्थन में उतरे लोग

अमेरिका के इस शहर में एक बड़ा तबका यह कह रहा है कि इस समिति के बनने से अलगाव को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं दूसरे धड़े का कहना है कि इस तरह का विरोध किसी की भी आजादी में सीधा इंटरफेयर है. मुसलमानों के लिए यह आवास योजना हेराल्ड रॉबिंसन के सोड फार्म में प्रस्तावित है.

अलगाव को बढ़ावा देने वाला प्रोजेक्ट बताया

न्यूज एजेंसी न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस आवास परियोजना के समर्थकों और विरोधियों दोनों से बात की. इस परियोजना का समर्थन कर रहे डीन डोवोलिस का कहना है कि क्या अब लोग रहने की आजादी को भी खो रहे हैं? तो वहीं इस परियोजना का विरोध कर रहे ल्यूक वॉल्टर ने इसे पसंद और डिजाइन के आधार पर अलगाव बता दिया. डेवलपर यूसुफ की इस आवासीय परियोजना का नाम मदीना लेक्स है. उन्होंने यह भी कहा है कि यूसुफ द्वारा बनाए जा रहा ये प्रोजेक्ट कानून का पूरी तरह से पालन करके बनाया जा रहा है.

इस जगह है मुसलमानों की तादाद काफी ज्यादा

यूसुफ ने कहा कि यह परियोजना मुसलमान के लिए एकदम अनुकूल होगी, लेकिन यह केवल मुसलमान के लिए ही नहीं होगी. उन्होंने बताया कि इसके पीछे की वजह यह है कि इस क्षेत्र में मुसलमानों की तादाद काफी ज्यादा है. 

बिल्डर पर धोखाधड़ी के भी आरोप

परियोजना के विरोध में सबसे मुखर आवाज ल्यूक वॉल्टर की है, जिनका घर इस सोसाइटी से ज्यादा दूरी पर नहीं है. वॉल्टर धर्म पर आधारित आवासीय समितियां से सहमत नहीं है. उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसी जगह पर गैर मुसलमान का समान रूप से स्वागत नहीं किया जाएगा. इतना ही नहीं उन्होंने इस परियोजना को बनाने वाले बिल्डर यूसुफ की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए. उस पर धोखाधड़ी के भी आरोप लगे हैं. यही कारण है कि परिषद की बैठक में वॉल्टर ने हाउसिंग प्रोजेक्ट का कड़ा विरोध किया. उनका कहना है कि ऐसा करने से शहर विभाजित होगा.

नगर परिषद की बैठकों में होती है मुस्लिम विरोधी बातें 

वही काउंसलिंग ऑन अमेरिकन इस्लामी रिलेशन नाम के संगठन ने इस तरह की सोच को इस्लामोफोबिक कहा. इस संगठन के जयलानी हुसैन ने कहा कि नगर परिषद की बैठकों में लगातार लोग मुस्लिम विरोधी बातें करते हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि इस तरह की परियोजनाओं को बढ़ावा मिले. इस हाउसिंग प्रोजेक्ट के समर्थन और विरोधियों में कई बार अपनी अपनी बात पर अड़े रहने को लेकर तनातनी हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- आसमान में देखी गई अनोखी खगोलीय घटना, दुनियाभर में दिखी पर्सिड उल्का बौछार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget