एक्सप्लोरर

400 बिलियन डॉलर से नीचे गिरी एलन मस्क की नेटवर्थ, क्या डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पड़ रहे भारी?

Tesla stocks has fallen: अरबपति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर में 27 प्रतिशत की गिरावट आई. इससे एलन मस्क की कुल संपत्ति भी 400 बिलियन डॉलर के आंकड़े के नीचे आ गई है.

Elon Musk’s Net Worth: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की कुल संपत्ति में गिरावट आई है. पिछले दो महीने में ये पहली बार है जब एलन मस्क की कुल संपत्ति 400 बिलियन डॉलर के आंकड़े के नीचे आई है. इसके पीछे का कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयर की कीमतों में दोहरे अंक की गिरावट है.

कंपनी के शेयर में 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिसका असर दुनिया के सबसे अमीर शख्स की कुल संपत्ति पर भी पड़ा है, क्योंकि एलन मस्क की कुल संपत्ति में 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा कंपनी के शेयर और ऑप्शन्स के माध्यम से है.

ट्रंप के चुनाव के बाद बढ़ गई थी मस्क की संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव के बाद अरबपति एलन मस्क की संपत्ति 486.4 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी, क्योंकि दिसंबर 2024 के मध्य में टेस्ला का शेयर अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था.

टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट

मासिक सेल्स में गिरावट आने के कारण टेस्ला की शेयरों में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो अक्टूबर की शुरुआत के बाद से सबसे खराब है. सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी में टेस्ला की डिलीवरी 59 प्रतिशत की सबसे कम स्तर पर पहुंच गई. वहीं, चीन में बिक्री में पिछले एक साल की तुलना में 11.5 प्रतिशत की गिरावट आई है.

टेस्ला पर नहीं है एलन मस्क का ध्यान

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद से एलन मस्क अपना अधिकतर ध्यान DOGE प्रमुख के तौर पर वॉशिंगटन में लगा रहे हैं. एलन मस्क का उद्देश्य अमेरिका के ट्रंप प्रशासन में अतिरिक्त सरकारी खर्चों में कमी करना है. हालांकि, निवेशकों को इस बात की उम्मीद है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन इलेक्ट्रिक वाहनों के टैक्स सब्सिडी में बदलाव कर टेस्ला को बढ़त दिला सकती है. लेकिन, अभी तक ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है.

यह भी पढ़ेंः तालिबान को हटाने के लिए ISI ने उठाया ऐसा कदम, एक्सपर्ट बोले- 'PAK को पड़ेगा महंगा, भारत को मिलेगा फायदा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget