एक्सप्लोरर

US Weather: अमेरिका में हाड़ कंपाने वाली सर्दी, न्यू हैंपशायर में माइनस 108 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंचा पारा, जारी की गई चेतावनी

US Cold Weather: अमेरिका (US) में बोस्टन (Boston) समेत कई जगहों पर स्कूलों को बंद कर दिया गया है. ठंड से बचाने के लिए वार्मिंग सेंटर (Warming Centers) खोले गए हैं.

Northeast US Record Low Temperatures: अमेरिका (America) के कई हिस्सों में भीषण ठंड (Severe Cold) पड़ रही है. देश के कई राज्यों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बेहद ही ठंडी और तेज हवा चलने की वजह से लोगों का घर से बाहर निकला भी मुश्किल हो गया है. ठंडे तापमान और शक्तिशाली हवाओं की खतरनाक उपस्थिति ने शनिवार को उत्तरपूर्वी अमेरिका वाले इलाके को काफी अधिक प्रभावित किया है.

न्यू हैम्पशायर (New Hampshire) के माउंट वॉशिंगटन (Mount Washington) में शनिवार को पारा माइनस 108 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच गया. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

अमेरिका में हाड़ कंपाने वाली ठंड

बेहद ही कम तापमान और ताकतवर हवाओं के चलने के रिकॉर्ड ने पूर्वोत्तर अमेरिका बुरी तरह से प्रभावित किया है. न्यू हैम्पशायर के माउंट वॉशिंगटन में रात भर तेज हवा और खून जमाने वाली ठंड दर्ज की गई. शनिवार को यहां माइनस 108 डिग्री फ़ारेनहाइट (-78 डिग्री सेल्सियस) पारा दर्ज किया गया, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में अब तक का सबसे कम तापमान था.

160 किमी की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा

माउंट वॉशिंगटन ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक 100 मील प्रति घंटे (160 km/h) की रफ्तार से हवा चल रही थी. तेज गति के साथ हवा का तापमान (Air Temperature) माइनस 47 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच गया. हैम्पडेन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने एक बयान में कहा कि तेज हवा की वजह से साउथविक, मैसाचुसेट्स में एक कार पर एक पेड़ गिर गया, जिससे एक बच्चे की जान चली गई. इस हादसे में ड्राइवर भी बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बेघर लोगों को ठंड से बचाने की पहल

बेहद ही अधिक ठंड की वजह से बोस्टन (Boston) समेत कई जगहों पर स्कूलों को बंद कर दिया गया. कई शहरों के निवासियों की सहायता के लिए इमरजेंसी उपाय किए जा रहे हैं. बेघर लोगों को भीषण ठंड से बचाने के लिए वार्मिंग केंद्र खोले जा रहे हैं. लोगों को घरों से न निकलने की चेतावनी भी दी जा रही है. मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हेली ने शहर के मुख्य रेल टर्मिनल साउथ स्टेशन को आपातकालीन आश्रय (Emergency Shelter) के रूप में काम करने के लिए रात भर खुला रखने का आदेश दिया. 

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने मार गिराया चीन का जासूसी बैलून, F-22 फाइटर जेट से दागी मिसाइल, बाइडेन ने पेंटागन को दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget