एक्सप्लोरर

US Shooting: फायरिंग से लगातार दूसरे दिन दहला अमेरिका, इंडियाना में 3 लोगों की मौत, 24 घंटे में तीन जगहों पर शूटआउट से हड़कंप

Gun Shooting in US: अमेरिका के इंडियाना में पार्टी के दौरान फायरिंग में 3 लोगों की मौत हुई. पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया सिटी में फायरिंग में दो पुलिसवालों को गोली लगी. शिकागो में 6 लोगों की मौत हुई

Gun Violence in America: अमेरिका में लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही है. अमेरिका में एक बार फिर शूटआउट से हड़कंप मच गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार इंडियाना के गैरी सिटी (Indiana Gary City) में एक पार्टी के दौरान गोलीबारी ( Shooting) हुई है. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग जख्मी भी हुए हैं. स्थानीय पुलिस के मुताबिक हॉलिडे पार्टी के दौरान फायरिंग (Firing) की घटना हुई. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. इससे पहले गैरी में 13 जून को भी गोलीबारी हुई थी, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई थी.

अमेरिका में 24 घंटे के भीतर तीन जगहों पर फायरिंग की घटना हुई है. इंडियाना में गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि पेंसिल्वेनिया (Pennsylvania) में गोलीबारी से हड़कंप मच गया. इससे पहले शिकागो में गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी.

अमेरिका में 24 घंटों में 3 जगह फायरिंग

अमेरिका के इंडियाना के गैरी में फायरिंग की घटना में तीन लोगों की जान गई है. वहीं पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया सिटी में आजादी के जश्न के दौरान भी शूटआउट की घटना सामने आई है. यहां हर तरफ आतीशबाजी हो रही थी तभी अचानक भगदड़ मच गई. लोग इधर उधर भागने लगे. बताया जा रहा है कि पार्कवे वेलकम में भारी भीड़ की वजह से सुरक्षाकर्मी लोगों को उधर उधर हटा रहे थे तभी अचानक दो पुलिसवालों को गोली मार दी गई. फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. 
घायल पुलिसवालों को अस्पताल ले जाया. पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है.

शिकागो में कितने लोगों की गई जान?

इससे पहले अमेरिका (America) के शिकागो में सोमवार को हाईलैंड पार्क (Highland Park) में स्वतंत्रता दिवस परेड  के दौरान शूटआउट (US Shoot Out) की घटना हुई थी. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी. गौरतलब है कि अमेरिका में हाल के दिनों में फायरिंग की वारदातों में काफी इजाफा देखा गया है. इस बीच अमेरिका में गन कल्चर (Gun Culture) पर लगाम को लेकर बहस जारी है.

ये भी पढ़ें:

America Firing: अंधाधुंध फायरिंग करता रहा हमलावर...चीखते-चिल्लाते लोग, वीडियो में दिखा गोलीबारी का खौफनाक मंजर

Chicago Shooting: शिकागो फायरिंग पर राष्ट्रपति बाइडेन ने जताया दुख, बोले- ‘बंदूक हिंसा’ की ‘महामारी’ के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget