एक्सप्लोरर

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ बोले- भारत है अमेरिका का बड़ा साझेदार

अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत हमारा महत्वपूर्ण सहयोगी है. चीन के साथ सीमा पर टकराव के संबंध में भारतीय विदेश मंत्री से चर्चा हुई.

वाशिंगटनः अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बुधवार को कहा कि भारत अमेरिका का बड़ा साझेदार है. उन्होंने कहा कि चीन के साथ सीमा पर टकराव समेत कई मुद्दों पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी अक्सर बातचीत होती रहती है.

पोम्पिओ ने कहा, ‘‘भारत एक बड़ा साझेदार है. वे हमारे महत्वपूर्ण सहयोगी हैं. मेरे समकक्ष विदेश मंत्री के साथ मेरा बड़ा अच्छा संबंध है. विभिन्न मुद्दों पर हमारी अक्सर बातचीत होती है. चीन के साथ लगती सीमा पर टकराव के संबंध में भी हमारे बीच चर्चा हुई. चीनी दूरसंचार ढांचे से वहां पैदा होने वाले खतरे को लेकर भी हमारी बातचीत हुई.’’

पोम्पिओ ने कई सारे चीनी एप पर पाबंदी लगाने के भारत के फैसले का भी हवाला दिया. गौरतलब है कि भारत ने पिछले महीने टिक टॉक और यूसी ब्राउजर समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था.

अमेरिका के एनएसए ने भी चीन पर लगाए थे जासूसी के  आरोप

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रॉबर्ट ओ ब्रायन ने भी मंगलवार को फॉक्स न्यूज रेडियो को एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत जैसे देशों के टिक टॉक जैसे मोबाइल एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाने से चीन के निगरानी कार्य से एक बड़ा टूल हट जाता है. उन्होंने कहा था कि ट्रम्प प्रशासन, टिक टॉक, वीचैट और कुछ अन्य एप को बहुत ही गंभीरता से चैक कर रहा है.

टिक टॉक जैसे एप्लिकेशन द्वारा उत्पन्न खतरों पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा "भारत ने उन ऐप्स पर पहले से ही प्रतिबंध लगा दिया है. यदि वे भारत और  अमेरिका और कुछ पश्चिमी यूरोपीय देशों को खो देते हैं तो जासूसी के काम या सीसीपी (चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी) के निगरानी कार्य से एक बड़ा टूल दूर हो जाता है.

यह भी पढ़ें-

यूपी: बोर्ड परीक्षा में 8 लाख बच्चे हिंदी में फेल, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

भारत-चीन विवाद: लद्दाख में फिंगर एरिया से पीछे नहीं हट रहा है चीन- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
पनामा में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत, देश में घोषित हुई इमरजेंसी
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget