एक्सप्लोरर

यूपी: बोर्ड परीक्षा में 8 लाख बच्चे हिंदी में फेल, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

हिंदी के विषय में बड़ी संख्या में बच्चों के फेल होने पर विशेषज्ञों में भी हैरानी है. लाखों बच्चों के फेल होने पर तमाम सवाल उठ रहे हैं.

लखनऊ: यूपी बोर्ड 2020 के रिजल्ट चौंकाने वाले रहे. हिंदीभाषी राज्य में बोर्ड की परीक्षा में हिंदी के विषय में 8 लाख बच्चे फेल हो गए. हिंदी के विषय में बड़ी संख्या में बच्चों के फेल होने पर विशेषज्ञों में भी हैरानी है. लाखों बच्चों के फेल होने पर तमाम सवाल उठ रहे हैं.

विशेषज्ञों के मुताबिक, यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का हिंदी पाठ्यक्रम अन्य बोर्डों की तुलना में काफी जटिल है. उनका कहना है कि सिलेबस में अवधी व ब्रज भाषाओं के कवि, लेखक व उनकी कृतियां शामिल हैं. ये भाषाएं अब चलन में नहीं हैं. सैकड़ों सालों पुरानी इन भाषाणों को पढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है. साथ ही कॉलेजों में हिंदी के शिक्षकों की भारी कमी भी है.

राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय का कहना है कि प्रदेश में राजकीय कॉलेजों की संख्या 2383 है. इनमें 7 हजार शिक्षक कार्यरत हैं जबकि 18 हजार पद खाली हैं. खाली पड़े पदों में 1300 हिंदी के शिक्षकों के हैं. वहीं, राजधानी लखनऊ की बात करे तो यहां हिंदी के शिक्षकों के 80 पद खाली पड़े हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि परिणाम को सुधारने के लिए अन्य विषयों की तरह हिंदी की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए हर महीने परीक्षाएं कराई जा सकती हैं. या फिर शिक्षकों को ट्रेनिंग भी दी जानी चाहिए. इसके अलावा अभिभावक घर में बच्चों से हिंदी में बात करने की आदत डाल सकते हैं.

बतादें कि इस साल इंटर में 2,69,960 छात्र पास हुए हैं, जबकि 5,27,866 बच्चे फेल हुए. पिछले साल तो 10 लाख से ज्यादा बच्चे फेल हुए थे.

यूपी बोर्ड रिजल्ट एक नज़र में हाईस्कूल में बड़ौत के श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज की रिया जैन ने 96.67 फीसदी अंको के साथ किया टॉप हाईस्कूल में कुल 30,24,480 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें से 27,72,656 परीक्षा में शामिल हुए हाईस्कूल में कुल 23,09,802 यानी 83.31 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.88 और बालिकाओं के 87.29 फीसदी है 2019 में 10वीं का रिजल्ट 80.07 फीसदी था जबकि इस बार ये 83.31 फीसदी रहा इंटरमीडिएट में बड़ौत के श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज के अनुराग मालिक ने 97 फीसदी अंको के साथ किया टॉप इंटरमीडिएट में कुल 25,86,339 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें से 24,84,479 परीक्षा में शामिल हुए इंटरमीडिएट में कुल 18,54,099 यानी 74.63 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 68.88 और बालिकाओं का 81.96 फीसदी है 2019 में 12वीं रिजल्ट 70.06 फीसदी था जो इस बार 74.63 रहा

ये भी पढ़ें:

CBSE 10th Result 2020: नहीं हैं अपने मार्क्स से संतुष्ट तो कराएं री-इवैल्युएशन, जानें पूरी प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget