एक्सप्लोरर

India Russia Relation: भारत-रूस संबंधों पर खुलकर बोला अमेरिका, कहा- दशकों में विकसित होते हैं ऐसे संबंध, हमारे संबंध भी बहुत अच्छे

America on India Russia Relation: अमेरिका ने भारत-रूस संबंधों पर खुलकर बात करते हुए कहा है कि ऐसे संबंध दशकों में बनते हैं. तो अमेरिका ने ये भी कहा है कि उनके संबंध भी भारत के साथ बहुत अच्छे हैं.

USA President Joe Biden अमेरिका के राष्ट्रपति (US President) जो बाइडेन (Joe Biden) ने शुक्रवार को कहा कि उनके भारत (India) के साथ ‘बहुत अच्छे’ संबंध (Very Good Relation) हैं और उन्होंने दो बार भारत की यात्रा की है. अपने गृह राज्य डेलावेयर रवाना होने से पहले बाइडेन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें उन तीन अमेरिकी नागरिकों (American Citizen) के बारे में सूचित किया गया है जो यूक्रेन (Ukraine) में लापता हैं. भारत से जुड़े एक सवाल के जवाब में राष्ट्रपति बाइडेन (President Biden) ने कहा, 'मैं दो बार भारत जा चुका (India Visit) हूं और फिर से जाऊंगा. भारत के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं.'

इससे पहले  विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को कहा था कि हमने अपने भारतीय भागीदारों के साथ कई दौर चर्चा की है और सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद हमारा नतीजा यही निकला है कि हर देश का रूस के साथ अलग संबंध है. उन्होंने कहा कि रूस के साथ भारत के संबंध कई दशकों में विकसित हुए हैं. प्राइस ने कहा कि यह दशकों के दौरान विकसित हुआ है, जब अमेरिका इसके लिए तैयार नहीं था या भारत सरकार के लिए पसंद का भागीदार नहीं बन पाया था. लेकिन अब स्थितियां बदल चुकी हैं. भारत के साथ संबंध एक द्विदलीय परंपरा की विरासत है जो अब दो दशकों से अधिक समय से चली आ रही है.

कई दशकों में बने है भारत रूस के संबंध

दोनों देशों का संबंध वास्तव में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन प्रशासन के साथ बढ़ना शुरू हुआ, निश्चित रूप से पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन में भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी बढ़ी और वो भारत के लिए पसंद का भागीदार बनने का इच्छुक हुआ, जिसमें सुरक्षा क्षेत्र की बात भी शामिल है. प्राइस ने कहा कि ये दिनों, हफ्तों या महीनों के दौरान बनी साझेदारी नहीं है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि रूस के साथ भारत के संबंध कई दशकों के दौरान विकसित हुए हैं, क्योंकि कई देश रूस के साथ अपने संबंधों को नए सिरे से विकसित कर रहे हैं, जैसा कि हमने उनमें से कई को करते देखा है. ये एक क्रमिक प्रक्रिया होगी.

भारत के साथ अमेरिका भी खड़ा

प्राइस (Ned Price) ने कहा, "इस सब के दौरान, हमने अपने भारतीय भागीदारों (Indian Parterns) को स्पष्ट कर दिया है कि हम उनके साथ खड़े हैं. हम तैयार और सक्षम हैं और उनके साथ साझेदारी करने के इच्छुक हैं. बेशक, हमने अपने भारतीय भागीदारों के साथ ‘टू प्लस टू’ (Two Plus Two) संवाद बहुत पहले नहीं किया था. आई2यू2 के संदर्भ में हम एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को देखेंगे. आई2यू2 में भारत (India) के अलावा हमारे साथ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इजराइल (Israel) भी है. भारत हमारे साथ कई साझेदारियों में शामिल हो रहा है, जिसमें निश्चित रूप से क्वाड (Quad) भी शामिल है. ये एक ऐसा समूह है जिसे यह प्रशासन पुनर्जीवित करना चाहता है और इसने बहुत उच्च स्तर पर ऐसा किया है."

ये भी पढ़ें: I2U2 Virtual Summit: पीएम मोदी के साथ I2U2 वर्चुअल समिट में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, व्हाइट हाउस ने किया ऐलान

ये भी पढ़ें: US-Pakistan Relations: पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंधों को लकर अमेरिकी राजूदत का बड़ा बयान, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget