एक्सप्लोरर

US-Pakistan Relations: पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंधों को लकर अमेरिकी राजूदत का बड़ा बयान, कही ये बात

US-Pakistan Relations: राजदूत डोनाल्ड ब्लोम ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर जबरदस्त चुनौतियों के बीच पिछले महीने के अंत में पाकिस्तान में अमेरिकी मिशन का कार्यभार संभाला था.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) में अमेरिका (US) के नए राजदूत (Ambassador) डोनाल्ड ब्लोम (Donald Blom) ने कहा है कि उनका देश इस्लामाबाद के साथ मजबूत दोतरफा संवाद करना चाहता है. एक खबर में यह जानकारी दी गई है. खबर के अनुसार ब्लोम ने संकेत दिया कि उनके देश का इरादा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा अमेरिका पर लगाये गये ‘‘सत्ता परिवर्तन’’ के आरोपों की अनदेखी कर आगे बढ़ने का है और अमेरिका पाकिस्तान के साथ मजबूत दोतरफा संचार करने को तैयार है.

राजदूत ब्लोम ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर जबरदस्त चुनौतियों के बीच पिछले महीने के अंत में पाकिस्तान में अमेरिकी मिशन का कार्यभार संभाला था. गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री खान ने आरोप लगाया था कि उन्हें ‘सत्ता परिवर्तन’ के लिए एक अमेरिकी साजिश के माध्यम से हटा दिया गया था. खान को 10 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये सत्ता से बेदखल कर दिया गया था. अमेरिका हालांकि खान के आरोपों का कई बार खंडन कर चुका है.

राजदूत ने एक अखबार को दिया इंटरव्यू 
ब्लोम ने ‘डॉन’ अखबार को दिए एक इंटरव्यू में इमरान खान के ‘सत्ता परिवर्तन’ के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वाशिंगटन का इस बारे में ‘‘बहुत स्पष्ट’’ विचार है. अमेरिकी राजदूत ने कहा, ‘‘हालांकि, मुझे लगता है कि एक सबसे अच्छी बात जो हम आगे कर सकते हैं, यह है पाकिस्तानी समाज के सभी स्तरों पर जुड़ना जारी रखना, जैसा कि हम पिछले 75 वर्षों से कर रहे हैं.’’  उन्होंने कहा कि यह जुड़ाव केवल सरकार तक ही सीमित नहीं होगा बल्कि राजनीतिक नेताओं, व्यापारिक समुदाय, नागरिक समाज और युवाओं तक होगा. ब्लोम ने कहा कि इस दोतरफा संचार में, वह ‘‘सुनेंगे और समझेंगे’’ कि यहां क्या हो रहा है और वाशिंगटन को ‘‘उस समझ से अवगत कराएंगे.’’

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने 18 मई को न्यूयॉर्क में एक खाद्य सुरक्षा सम्मेलन के मौके पर मुलाकात की थी. ब्लोम ने कहा कि दोनों विदेश मंत्रियों द्वारा अपनी बैठक में तय किये गये एजेंडे के आधार पर कई योजनाएं बनाई जा रही है.

राजदूत ने कहा इन क्षेत्रों में सहयोग का हो सकता है विस्तार 
राजदूत (Ambassador) ने वैश्विक कोविड-19 महामारी (COVID-19 Pandemic) के खिलाफ दोनों देशों के बीच ‘‘साझेदारी’’ को स्वास्थ्य पर सहयोग के एक अच्छे उदाहरण के रूप में याद किया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य (Health), जलवायु परिवर्तन (Climate Change) और शिक्षा (Education) समेत अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग का विस्तार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 

पूर्व सहयोगी का दावा: इमरान खान ने माना- हां मुझसे गलतियां हुईं

WHO on Monkeypox: क्या मंकीपॉक्स का प्रकोप, अंतरराष्ट्रीय हेल्थ इमरजेंसी है? डब्ल्यूएचओ की आपातकालीन बैठक में होगा आकलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget