एक्सप्लोरर

कार्यकाल खत्म होने से पहले बाइडन ने 40 में से 37 अपराधियों को दी नई जिंदगी, किन 3 की मौत की सजा को रखा बरकरार

Donald Trump : जो बाइडन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के पहले यह आदेश दिया है. हालांकि अब डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद संभालने में एक महीने से भी कम समय बचा है.

President Joe Biden : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने कार्यकाल के खत्म होने से पहले सोमवार (23 दिसंबर) को 40 में से 37 अपराधियों की मौत की सजा को माफ करके उन्हें आजीवन कारावास की सजा में बदल दिया. वहीं, इसमें से मात्र 3 अपराधियों की मौत की सजा को बरकरार रखा गया है. जो बाइडन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी से पहले यह आदेश दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर बैठने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है. बता दें कि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान बहुत कम लोगों की मौत की सजा को माफ की थी. 

37 अपराधियों की मिली जिंदगी, 3 की सजा बरकरार

बाइडन के इस फैसले के बाद मौत की सजा पाए 40 में से 37 अपराधियों को आजीवन कारावास के रूप में नई जिंदगी मिल गई. वहीं, मात्र 3 हाई-प्रोफाइल हत्यारे ही संघीय मृत्युदंड का सामना कर रहे हैं. जिन्हें घृणा या आतंकवाद के कारण मौत की सजा सुनाई गई है. बाइडन ने अपने एक बयान में कहा, “मैं संघीय मृत्युदंड की सजा पर मौजूद 40 लोगों में से 37 की सजा को पैरोल के बिना आजीवन कारावास में बदल रहा हूं.”

इन अपराधियों को सजा नहीं हुई माफ

संघीय मृत्युदंड की सजा पर बने रहने वाले 3 अपराधियों में एक जोखर त्सरनेव शामिल है, जिसने 2013 के बोस्टन मैराथन बम विस्फोट को अंजाम देने में मदद की थी. वहीं, डायलन रूफ एक श्वेत वर्चस्ववादी है, जिसने 2015 में दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन में 9 अश्वेत चर्च जा रहे लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके अलावा पिट्सबर्ग में ट्री ऑफ लाइफ सिनेगॉग में 2018 में सामूहिक गोलीबारी के दौरान 11 यहूदी उपासकों को मारने वाले रॉबर्ट बॉवर्स की भी मौत की सजा बरकरार रही.

फैसले के बाद बाइडन ने क्या कहा?

जो बाइडन के फैसले के बाद जिन लोगों की सजा को कम किया गया है. उनमें साथी कैदियों की हत्या के लिए दोषी 9 लोग, बैंक डकैती के दौरान की गई हत्या के लिए 4 और जेल गार्ड की हत्या करने वाला एक अपराधी शामिल है. अपराधियों की सजा में बदलाव के आदेश के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, “कोई गलती न करें, मैं इन हत्यारों की निंदा करता हूं, उनके घृणित कृत्यों के पीड़ितों के लिए शोक व्यक्त करता हूं और उन सभी परिवारों के लिए दुखी हूं जिन्होंने अकल्पनीय और अपूरणीय क्षति को झेला है. लेकिन मेरी अंतरात्मा और मेरे अनुभव से प्रेरित होकर मैं पहले से कहीं अधिक आश्वस्त हूं कि हमें संघीय स्तर पर मृत्युदंड के उपयोग को रोकना चाहिए.”

यह भी पढे़ेंः पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने 25 नागरिकों को सजा सुनाई तो अमेरिका की बढ़ी चिंता, दी सख्त प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget