एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप की पहली जीत, जानिए क्या है 'लैकेन रिले एक्ट' जिसे अमेरिकी कांग्रेस ने दी मंजूरी, भारतीयों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Immigrant Detention Bill : रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व में पेश किया गया इमिग्रेंट डिटेंशन बिल अमेरिकी कांग्रेस में 263 के मुकाबले 156 मतों से पास हुआ. इसमें 46 डेमोक्रेट्स ने भी पक्ष में वोट किया है.

Immigrant Detention Bill Donald Trump : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस में पहली विधानमंडलीय जीत दर्ज की है. अमेरिकी कांग्रेस ने रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व वाले एक बिल को अंतिम मंजूरी दे दी है. इस बिल के तहत देश में बिना अनुमति के प्रवेश करने वालों और अपराधों में शामिल अप्रवासियों को हिरासत में लेना और उन्हें देश से डिपोर्ट करना आवश्यक होगा. इस बिल का नाम “लैकेन रिले एक्ट” रखा गया है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वादा किए गए इमिग्रेशन पर व्यापक कार्रवाई की शुरुआत के तौर पर सामने आया है.

अमेरिकी कांग्रेस में यह बिल 263 के मुकाबले 156 मतों से पास हुआ. इसमें 46 डेमोक्रेट्स ने भी इस बिल के पक्ष में वोट किया है, जो अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों के खिलाफ सख्त रूख अपनाने के लिए बढ़ती हुई सर्वदलीय सहमति को दर्शाता है.

जॉर्जिया की छात्रा के नाम पर बिल को दिया गया नाम

इस बिल का नाम जॉर्जिया के एक 22 साल की छात्रा लेकन रिले के नाम पर दिया गया है, जिसकी पिछले साल एक दौड़ के दौरान हत्या कर दी गई थी. हत्या के लिए वेनेजुएला के अवैध अप्रवासी को दोषी ठहराया गया था, जिसे बिना पैरोल की आजीवन कारावास की सजा दी गई.

दोषी को इसके पहले भी एक दुकान से चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसे हिरासत में नहीं लिया गया था. अब लेकन रिले के मामले ने अमेरिका में फिर से इमिग्रेशन और अपराध पर बहस को तेज कर दिया है.

जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं, उन्हें हिरासत में लें

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बिल के प्रावधानों के अनुसार डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी को अमेरिका में बिना दस्तावेजों और कानूनी स्टेटस के रहने वाले अप्रवासियों को हिरासत में लेना आवश्यक है, 

इस बिल को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने पारित कर दिया है. जिसके बाद पिछले सप्ताह सीनेट में इस पर बहस की गई थी. इस बिल के अंतर्गत आने वाले अपराधों की सूची में विस्तार करने के लिए इसमें संशोधन किया गया है, जिसमें पुलिस अधिकारियों पर हमला, गंभीर शारीरिक चोट या मौत के अपराध भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप पर अब ईरान के सुप्रीम लीडर का हमला, बोले- ‘कई नेता खत्म हो गए जो समझते थे हम कमजोर हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें पूरा मामला
फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें पूरा मामला
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget