एक्सप्लोरर

Donald Trump Immigration Policy: इमिग्रेशन पॉलिसी पर सख्त हुए ट्रंप! टॉम होमन-स्टीफन मिलर को दी खास जिम्मेदारी, बढ़ सकती है भारतीयों की मुश्किलें

USA News: टॉम होमन ने नियुक्ति के बाद ही अवैध रूप से रह रहे लोगों को वापस भेजने की बात कही है. इससे कई भारतीयों की टेंशन बढ़ गई है. हाल के वर्षों में गुजरात और पंजाब से ऐसे लोगों की संख्या बढ़ी है.

Donald Trump Latest News: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाले डोनाल्ड ट्रंप अपनी दूसरी पारी के लिए तैयार हैं. उनका शपथ ग्रहण बेशक जनवरी 2025 में हो, लेकिन उन्होंने अपनी टीम बनानी शुरू कर दी है. उन्होंने हाल ही में कई नियुक्तियां की हैं.

इस बार उनका फोकस अमेरिका में अवैध रूप से आने वालों को रोकना है. जीत के बाद अपने भाषण में भी वह इस बात को दोहरा चुके हैं. यही वजह है कि वह नियुक्ति करते वक्त ऐसे अफसरों को चुन रहे हैं जो उनके प्लान को सख्ती से लागू कर सकें. एक्सपर्ट मान रहे हैं कि ट्रंप की इस सख्ती का असर वर्क वीज पर वैध रूप से अमेरिका में रहने वाले भारतीय प्रवासियों पर भी पड़ेगा.

किसे दी गई है क्या जिम्मेदारी?

दरअसल, ट्रंप ने इमिग्रेशन और कस्टम एन्फोर्समेंट (ICE) के पूर्व प्रमुख टॉम होमन को "बॉर्डर जार" नियुक्त किया है. होमन हमेशा से आक्रामक बॉर्डर एनफोर्समेंट के समर्थक रहे हैं. वह सीनेट दक्षिणी और उत्तरी के साथ ही समुद्री और विमानन सुरक्षा की देखरेख करेंगे. इसके अलावा उन्हें निर्वासन की जिम्मेदारी भी दी गई है. उनकी नियुक्ति से चर्चाओं का बाजार इसलिए भी गर्म है क्योंकि उन्होंने चार्ज मिलने के बाद कहा कि वह अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान लागू करेंगे.

गुजरात और पंजाब से अवैध तरीके से जाने वालों की संख्या बढ़ी

वहीं, होमन की इस घोषणा से भारतीय नागरिकों की टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, हाल के वर्षों में गुजरात और पंजाब से अवैध क्रॉसिंग के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग अमेरिका गए हैं. इनमें से कई ऐसे हैं जो मैक्सिको और कनाडा होते हुए अमेरिका पहुंचते हैं. अब जबकि होमन ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं तो ऐसे लोगों के निर्वासन की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

वीजा वाले भारतीयों की भी बढ़ सकती है मुसीबत

डोनाल्ड ट्रंप ने होमन के अलावा स्टीफन मिलर को नीति के लिए डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ किया है. मिलर की नियुक्ति अवैध और वैध दोनों तरह के इमिग्रेशन पर लगाम कसने की ओर इशारा करती है. ऐसे में वीजा के साथ अमेरिका में रह रहे हजारों भारतीयों पर भी इसका असर पड़ सकता है. ट्रंप के पिछले कार्यकाल के दौरान मिलर ने इसी तरह की आक्रमक नीति अपनाई थी और इस वजह से अमेरिका में बसे हजारों भारतीय परिवारों को दिक्कत हुई थी.

ये भी पढ़ें

ट्रंप ने जीतते ही चीन को दिया बड़ा झटका, माइक वाल्ट्ज को बनाया NSA, जानें क्यों ड्रैगन के लिए खतरनारक है ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर धमाका, विमान से निकला धुआं, हूति बोले- ‘हमने बैलिस्टिक मिसाइल से...’
रियाद एयरपोर्ट पर धमाका, विमान से निकला धुआं, हूति बोले- ‘हमने बैलिस्टिक मिसाइल से...’
BLA और TTP के हमलों से पाक सेना त्रस्त, रिटायर्ड सैनिकों को वापस आने का आदेश
BLA और TTP के हमलों से पाक सेना त्रस्त, रिटायर्ड सैनिकों को वापस आने का आदेश
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Explained: क्या रूस में प्लेग का मामला नई महामारी बनेगा? कितना खतरनाक और कैसे बचें
क्या रूस में प्लेग का मामला नई महामारी बनेगा? कितना खतरनाक और कैसे बचें

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget