एक्सप्लोरर

आतंकी ओसामा बिन लादेन के किस खास 'दोस्त' को ट्रंप ने कर दिया 'रिहा', जानिए

Trump vs Biden : राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी नागरिकों को किसी भी हालत में रिहा कराने की बात का समर्थन करते थे. जबकि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन आतंकी को किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं थे.

US President Donald Trump Osama Bin Laden : संयुक्त राज्य अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यभार सोमवार (20 जनवरी) से ही संभाल लिया. कार्यभार संभालने के बाद ट्रंप ने आतंकवादी सरगना ओसामा बिन लादेन के खास दोस्त कहे जाने वाले खान मोहम्मद को ग्वांतानामो जेल से रिहा कर दिया है. इसके जबाव में अफगानिस्तान के तालिबान सरकार ने भी 2 अमेरिकी नागरिकों को अपनी जेल से आजाद कर दिया है. हालांकि एक पाकिस्तानी नागरिक डॉक्टर आफिया को लेकर अमेरिकी प्रशासन ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है.

अमेरिकी नागरिकों के बदले आतंकी की रिहाई चाहता है तालिबान

तालिबान ने कथित अपराधों के आरोपों में 3 अमेरिकी नागरिकों को बंधक बनाया था. तालिबान ने अमेरिका के सामने मांग रखी कि इन अमेरिकी नागरिकों के बदले अमेरिका की जेल में कैद अफगानी आतंकवादी और एक पाकिस्तान आतंकवादी डॉक्टर आफिया को छोड़ा जाए. इस मामले को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका और अफगान तालिबान के बीच लंबी बातचीत भी हुई. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने इस वार्ता को शुरुआती दौर में हीं नकार दिया था. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का मानना था कि तालिबान से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.

तालिबान ने अमेरिका के सामने रखी मांग

तालिबान की अफगान सरकार ने अमेरिका से 3 अमेरिकी कैदियों के बदले एक अफगान कैदी खान मोहम्मद को ग्वांतोनामो जेल से रिहा करने की मांग की थी. आतंकी खान मोहम्मद को आतंकवादी सरगना ओसामा बिन लादेन का बेहद खास माना जाता है. इसे लेकर अफगान तालिबान ने स्पष्ट कर दिया था कि जब तक खास मोहम्मद की रिहाई नहीं हो जाती, तब तक तालिबान किसी भी कैदी को रिहा नहीं करेगा.

अफगान अंतरिम सरकार के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार (21 जनवरी) को अपने एक बयान में कहा, “अमेरिका से एक अफगान कैदी खान मोहम्मद को ग्वांतोनामो जेल से रिहा कर दिया गया है. उनकी रिहाई कैदियों के अदला-बदली के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापक वार्ता का परिणाम है.”

मंत्रालय ने आगे कहा, “खान मोहम्मद को करीब दो दशक पहले नंगरहार प्रांत में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें पूरी जिंदगी अमेरिका के कैलिफोर्निया की जेल में बिताने की सजा सुनाई गई थी.”

डोनाल्ड ट्रंप ने पलटा जो बाइडेन का फैसला

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के फैसले को पलट दिया है. उन्हें दो अमेरिकी नागरिकों रयान कॉर्बेट और विलियम मैकेंटी के बदले खान मोहम्मद को रिहा कर दिया है. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी नागरिकों को किसी भी हालत में रिहा कराने की बात का समर्थन करते थे. जबकि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन आतंकी को किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं थे.

यह भी पढे़ंः यहां मौलवी तय करेंगे कब लड़की करेगी शादी, इस इस्लामिक देश में ऐसा कानून पास जिससे मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में पोप लियो XIV की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
Explained: इजराइल चुनाव में कतर और तुर्किये पर दखल के आरोप! नेतन्याहू की पार्टी की चाल या सच
इजराइल चुनाव में कतर और तुर्किये पर दखल के आरोप! नेतन्याहू की पार्टी की चाल या सच
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget