एक्सप्लोरर

America Polio Case: एक दशक बाद न्यूयॉर्क में मिला पोलियो का नया केस, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

America News: एक दशक के बाद अमेरिका में पोलिया का नया केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है. जांच में 95 फीसदी लोगों में पोलियो का कोई लक्षण नहीं पाया गया है.

Polio Case In America: दस साल पहले अमेरिका (America) को पोलियो (Polio) मुक्त घोषित कर दिया गया था. अब 10 साल बाद न्यूयॉर्क (New York) के रॉकलैंड काउंटी (Rockland County) में रहने वाले एक युवक में पोलियो का वायरस मिला है. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार 21 जुलाई को जांच के बाद इसकी जानकारी दी. अमेरिका को पोलियो मुक्त घोषित करने के दस साल बाद यह पहला केस सामने आया है. 

'द वाशिंगटन पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार 20 साल के इस युवक को जून में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी करीब एक महीने क जांच की गई. स्वास्थ्य अधिकारी ने बाताया कि पोलियो एक वायरल बीमारी है, जो व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकती है जिसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है और कुछ मामलों में मौत भी हो सकती है. 

स्वास्थ्य विभाग ने बताया क्या है स्थिति

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में न्यूयॉर्क के रॉकलैंड काउंटी में पोलियों के एक मामले की पुष्टि की गई है. साथ ही कहा गया कि 95 फीसदी लोगों में पोलियो का कोई लक्षण नहीं मिला है, फिर भी वो इस वायरस को फैला सकते हैं. काउंटी हेल्थ कमिश्नर डॉ. पेट्रीसिया श्नाबेल रूपर्ट ने कहा, "हम हालात पर बारीक से अपनी नजर बनाए हुए हैं. स्थिति से निपटने के लिए हम न्यूयॉर्क स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट और रोकथाम केंद्रों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं." 

'द वाशिंगट पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह घर पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, मरीज को खड़े होने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है. लेकिन उस मरीज को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

इसे भी पढेंः-

Presidential Election Result: सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने खास अंदाज में दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई, ओडिशा में जश्न का माहौल

Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ यात्रा पर बारिश और भूस्खलन का भी असर नहीं, रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे भक्त, अबतक कितने लोगों ने किया दर्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम!
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- 'ये बदला...'
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget