एक्सप्लोरर

America Moon Mission: चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरा अमेरिका का लैंडर, भारत के बाद ऐसा करने वाला दूसरा देश बना

America Moon Mission: अमेरिका ने 50 साल बाद अपना मून मिशन फिर से लॉच किया है. नासा का ओडीसियस लूनर लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलता पूर्वक लैंड कर गया है.

America Moon Mission: कामर्सियल अमेरिकी स्पेसक्रॉफ्ट ओडीसियस लूनर लैंडर सिग्नल भेजते हुए चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलता पूर्वक उतर गया है, लेकिन कमजोर सिग्नल भेजने की जानकारी मिली है. इस मिशन में लगी निजी कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स ने कहा कि एक कमर्सियल स्पेस यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरा, लेकिन कंट्रोलर को षट्भुज आकार के लैंडर ओडीसियस के संकेत मिल रहे थे.

इंटुएटिव मशीन्स द्वारा ओडीसियल लैंडर की फोटो भी साझा की गई है. इंटुएटिव मशीन्स के मिशन निदेशक टिम क्रेन ने कहा, "हम ओडीसियस लैंडर से मिल रहे सिग्नल्स को समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम बिना किसी संदेह के पुष्टि कर सकते हैं कि हमारा लैंडर चंद्रमा की सतह पर है." उन्होंने आईएम टीम को बधाई देते हुए कहा, हम लैंडर से मजबूत सिग्नल पाने की कोशिश में लगे हैं.

अमेरिका के चंद्र अभियान पर नासा ने क्या कहा?
यह अंतरिक्ष यान नासा द्वारा वित्त पोषित और मानव रहित कामार्सियल रोबोटों का हिस्सा है. इस स्पेसक्राफ्ट से भविष्य में चंद्रमा पर मनुष्यों को ले जाने के आर्टेमिस कार्यक्रम 2026 में मदद मिलेगी. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- आपका ओडीसियल लैंडर चंद्रमा पर पहुंचा दिया गया है. नासा ने कहा कि ओडीसियस शाम 6:23 बजे ईटी (भारतीय समयानुसार सुबह 4:53 बजे) चंद्रमा पर उतरा.

चंद्रमा के साउथ पोल पर भारत ने उतारा था विक्रम लैंडर
इसके पहले भारत चंद्रमा के ठंडे और खतरनाक दक्षिणी ध्रुव पर अपना अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक उतारने वाला पहला देश बन गया है. चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम अगस्त 2023 में चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित पहुंचा था. अब अमेरिका का स्पेसक्राफ्ट ओडीसियस लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरा है. अमेरिका ने अपोलो मिशन के बाद करीब 50 साल बाद चंद्र अभियान शुरू किया है. इसके पहले अमेरिका ने चंद्रमा पर पहुंचने के लिए साल 1972 में अपोलो अभियान चलाया था.

साउथ पोल पर पहुंचने वाला दूसरा देश बना अमेरिका
नासा के मुताबिक अमेरिका का ओडिसियस लैंडर चंद्रमा के साउथपोल पर मालापार्ट ए नाम के क्रेटर पर उतरा है. ऐसे में माना जा रहा है कि भारत के बाद अमेरिका अब चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दूसरा देश बन गया है. अमेरिका का यह चंद्र अभियान मात्र 16 दिनों का है, क्योंकि चंद्रमा के साउथ पोल पर जल्द ही अंधेरा छाने वाला है. यह लैंडर चंद्रमा पर मात्र 7 दिन तक ही सक्रिय रह पाएगा.

यह भी पढ़ेंः NASA Moon Mission: चांद पर इंसानों को 2026 तक नहीं भेजेगा NASA, जानिए किन वजहों से लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget