एक्सप्लोरर

Racial Attack: भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद को दी गई धमकी, जानें विदेशों में भारतीयों पर कब-कब हुए हमले

Pramila Jayapal Threatened: विदेशों में भारतीयों के साथ नस्लीय हमले (Racial Attack) की घटनाएं बढ़ी हैं. भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को फोन पर धमकी से पहले कई घटनाएं हुई.

US Pramila Jayapal Threatened: अमेरिका में नस्लीय भेदभाव (Racial Discrimination) की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को फोन पर धमकी मिली है. अमेरिका में एक शख्स ने उन्हें फोन पर अभद्र टिप्पणी की और अपने देश लौटने की चेतावनी भी दी. चेन्नई में जन्मीं सांसद प्रमिला जयपाल (Pramila Jayapal ) ने गुरुवार को धमकी भरे पांच ऑडियो संदेशों को सोशल मीडिया पर शेयर किया. इन संदेशों में उन हिस्सों को संपादित किया गया है, जिनमें अश्लील और अभद्र बातें की गई हैं.

ऑडियो में एक शख्स भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को गंभीर परिणाम भुगतने और उन्हें अपने देश भारत (India) लौट जाने के लिए धमकी दे रहा है.

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद को धमकी

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने ट्वीट में लिखा, ''नेता अक्सर अपनी सुरक्षा से संबंधित खतरों को उजागर नहीं करते हैं, लेकिन हम हिंसा को नई आम बात के तौर पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं. हम उस नस्लवाद और लिंगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते, जो इस हिंसा  के मूल में है और इसे प्रोत्साहित करता है."

प्रमिला जयपाल के साथ पहले भी हुई घटना

अमेरिका में इससे पहले गर्मियों के मौसम में एक शख्स ने भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को पिस्तौल दिखाते हुए धमकी दी थी. सिएटल स्थित सांसद आवास के बाहर जयपाल को पिस्तौल दिखाने वाले शख्स की पहचान 49 वर्षीय ब्रेट फोरसेल के तौर पर हुई थी. ये शख्स प्रमिला और उनके पति पर चिल्ला रहा था. इस मामले में आरोपी ब्रेट फोरसेल को गिरफ्तार कर लिया गया था. 

कैलिफोर्निया में नस्लीय हमला

भारतीयों के प्रति नस्लीय हमले की हाल में कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) अभी हाल ही में भारतीय मूल के एक शख्स पर नस्लीय हमले का वीडियो वायरल हुआ था. ये घटना कैलिफोर्निया के टाको बेल रेस्टोरेंट में घटी थी. जानकारी के मुताबिक 21 अगस्त को कृष्णन जयरमन नाम का भारतीय जब रेस्टोरेंट में अपना ऑर्डर लेने के लिए गए तो उस पर नस्लीय हमला किया गया. आरोपी ने उनसे कहा था कि तुम हिंदू हो जो गाय के पेशाब से नहाते हो. भारतीय लोग मजाक हैं. 37 वर्षीय आरोपी तेजिंदर सिंह सिख समुदाय से है. तेजिंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

टेक्सास में भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमला

अमेरिका (America) के टेक्सास में भी हाल ही में नस्लीय हमला का मामला सामने आया था. यहां मेक्सिकन-अमेरिकी महिला (Mexican-American Woman) ने चार इंडो-अमेरिकन महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी की थी और उनके साथ मारपीट भी की गई थी. वीडियो में मेक्सिकन-अमेरिकन महिला भारतीय मूल की महिलाओ के साथ अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करती नजर आई थीं. 

टेक्सास (Texas) में आरोपी महिला कहती नजर आती हैं, "मैं जहां भी जाऊं मेरी मर्जी, तुम इंडियंस यहां क्यों आती हो? अगर भारत में लाइफ इतनी अच्छी थी तो तुम यहां क्यों आई? आई हेट यू इंडियंस, गो बैक." ये महिला भारतीय महिलाओं के साथ उलझ जाती है और हिंसा पर उतारू हो जाती है. पुलिस ने बाद में इस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया था.

पोलैंड में भारतीय पर हमला

अभी कुछ दिन पहले पोलैंड (Poland) में भारतीय के साथ नस्लीय भेदभाव (Racial Discrimination) का मामला सामने आया था. इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. वायरल वीडियो में एक भारतीय को "पैरासाइट आक्रमणकारी'' (Parasite Invader) कहकर उसे बार-बार एक पोलिश शख्स परेशान करता दिखा था. वीडियो में पोलिश शख्स से भारतीय नागरिक काफी परेशान दिख रहा था और उससे बचने की कोशिश कर रहा था. उसे बार-बार यूरोप छोड़कर अपने देश भारत लौटने की धमकी भी दी गई थी.

ये भी पढ़ें:

America: भारतीय महिलाओं से हाथापाई-अभद्र नस्लीय टिप्पणी का वीडियो वायरल, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ी अमेरिकी आरोपी

Queen Elizabeth Death: महारानी एलिजाबेथ को बचपन से ही कुत्तों से था लगाव, उनकी मौत के बाद क्या होगा म्यूइक-सैंडी और कैंडी का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget