एक्सप्लोरर

कपड़े उतरवाए, घंटों पूछताछ की... एयरपोर्ट पर अमेरिकी ग्रीन कार्ड धारक को लिया गया हिरासत में

फेबियन श्मिट अपनी किशोरावस्था से ही अमेरिका में रह रहे हैं और वर्तमान में न्यू हैंपशायर में रहते हैं और लोगन एयरपोर्ट पर लक्जमबर्ग की यात्रा से लौट रहे थे. इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

US Green Card Holders Detained : अमेरिका में मैसाचुसेट्स के लोगन एयरपोर्ट से एक ग्रीनकार्डधारी को हिरासत में लिया गया है. मैसाचुसेट्स के लोगन एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने 7 मार्च को 34 साल के जर्मन मूल के वैध अमेरिकी ग्रीनकार्डधारक फेबियन श्मिट को हिरासत में ले लिया था.

न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक, फेबियन श्मिट अपनी किशोरावस्था से ही संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे हैं और वर्तमान में न्यू हैंपशायर में रहते हैं और लोगन एयरपोर्ट पर लक्जमबर्ग की यात्रा से लौट रहे थे. इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

उनके परिवारवालों के मुताबिक, फेबियन श्मिट को इमिग्रेशन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके पहले उन्हें नंगा किया गया और रोड आइलैंड के सेंट्रल फॉल्स की डोनाल्ड डब्ल्यू. डिटेंशन फेसिलिटी में ट्रांसफर करने से पहले पूछताछ भी की गई. वहीं, उसके परिवार ने दावा किया है कि उन्हें फेबियन के गिरफ्तार होने के पीछे का कारण नहीं पता है. उन्होंने कहा कि श्मिट का ग्रीनकार्ड हाल ही में पिछले साल रिन्यू हुआ था और उसके खिलाफ अभी कोई भी सक्रिय मामला किसी कार्ट में लंबित नहीं है.

श्मिट के साथी ने एयरपोर्ट पर 4 घंटे तक किया इंतजार

उल्लेखनीय है कि फेबियन का साथी उसे एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए गया था, जहां उसने श्मिट का 4 घंटे तक इंतजार किया. लेकिन जब श्मिट एयरपोर्ट से बाहर नहीं आए. तो ऐसे में उसने एयरपोर्ट के अधिकारियों से इसके बारे में संपर्क किया. इसके बाद परिवार ने फेबियन की हिरासत में लेने के पीछे का कारण जानने की कोशिश की और अब उसकी रिहाई के लिए कोशिश में लगे हुए हैं.

श्मिट की मां ने अधिकारियों ने लगाया आरोप

श्मिट की मां एस्ट्रिड सीनियर ने कहा, “अधिकारियों ने हमसे सिर्फ इतना ही कहा कि उसका ग्रीन कार्ड फ्लैग कर दिया गया है.” उन्होंने कहा कि उनके बेटे के साथ इमिग्रेशन अधिकारियों ने बेहद अपमानजनक और अभद्र तरीके से व्यवहार किया. उन्होंने आरोप लगाया है कि उसके साथ हिंसात्मक रूप से पूछताछ की गई, उसे जबरदस्ती नग्न किया गया और उसके बाद उसे ठंडे पानी से नहलाया गया. उसकी मां ने कहा, “2023 में एक बिल्कुल नया ग्रीनकार्ड मिलने के बावजूद उसके ट्रैवल डाक्यूमेंट को फ्लैग कर दिया गया, जब वह फिर से अमेरिका में प्रवेश करने वाला था.”

यह भी पढ़ेंः 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget