एक्सप्लोरर

Press Freedom in India: 'मेरे मन में बहुत सम्मान है', भारत में प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर अमेरिका ने दिया बड़ा बयान

Press Freedom: अमेरिका के एक बड़े अधिकारी ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की सराहना की है. साथ ही कहा है कि दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश में काम कर रहे प्रेस के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है.

America: भारत में प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहती है. इस बात पर आये दिन चर्चा देखने को मिलती है कि भारत में प्रेस अपना काम किस तरह से कर रही है. पक्ष-विपक्ष में प्रेम के काम को लेकर घमासान मचा रहता है. ऐसे में एक अमेरिकी अधिकारी ने भारत के प्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

दरअसल, अमेरिका के एक बड़े अधिकारी ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की सराहना की है. साथ ही कहा है कि दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश में काम कर रहे प्रेस के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है. बयान के दौरान अमेरिकी अधिकारी ने अपने भारत यात्रा का भी जिक्र किया.

 प्रेस के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान 

दक्षिण और मध्य एशिया के अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने भारत के प्रेस की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि भारत में कुछ भी गोपनीय नहीं रखा गया है. क्योंकि भारत में लोकतंत्र है, जो वास्तव में काम करता है. अपनी बात कहते हुए डोनाल्ड लू ने कहा कि मैं जानता हूं कि मीडिया का बाजार बदल रहा है, लेकिन भारत में प्रेस की स्वतंत्रता के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है.

अमेरिकी अधिकारी ने किया घटना का जिक्र 

अपनी भारत यात्रा को याद करते हुए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा कि मुझे एक बार विदेश मंत्रालय का दौरा याद है, जहां एक वरिष्ठ अधिकारी को फाइल के ढेर के सामने काम करते देखा था. असल में वो अधिकारी सूचना के अधिकार के आवेदन के जवाब के लिए काम कर रहा था. लू ने कहा कि भारत में अधिकारी अपना काम करते हुए शिकायत कर रहे थे और मैं केवल मुस्कुरा सकता था. भारतीय अधिकारी कह रहे थे कि अगर कोई दस्तावेज मांगता है, तो मुझे उसके लिए दस्तावेज खोजने में कई दिन बिताने पड़ते हैं, क्योंकि लोकतंत्र यही करता है.

लू ने पत्रकारों की भूमिका और उनके द्वारा भारतीय लोकतंत्र का समर्थन करने के लिए किए जाने वाले कार्यों की सराहना की. गौरतलब है कि भारत 142.86 करोड़ लोगों के साथ दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है. 

ये भी पढ़ें: Canada Gold Heist: कनाडा में एयरपोर्ट से 121 करोड़ का सोना चोरी, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget