एक्सप्लोरर

चीन के खिलाफ अमेरिका लेने वाला है बड़ा फैसला, क्या करने वाला है बैन, जान लीजिए

Donald Trump will give Final Decision : डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी से अपना कार्यभार संभालने वाले हैं. ऐसे में चीनी ड्रोन को प्रतिबंधित करने या नए नियम तय करने का निर्णय ट्रंप प्रशासन की ओर से किया जाएगा.

US to ban Chinese Drones : संयुक्त राज्य अमेरिका जल्द ही चीन में बने नागरिक ड्रोन पर प्रतिबंध लगा सकता है. अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने गुरुवार (2 जनवरी, 2025) को कहा कि वह चीनी ड्रोन पर प्रतिबंध लगाने वाले नए नियमों पर विचार कर रहा है. मंत्रालय ने इस कदम के पीछे अमेरिका के सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया.

विभाग ने यह भी कहा कि वह ड्रोन के लिए आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा के लिए संभावित नियमों पर 4 मार्च, 2025 तक सार्वजनिक टिप्पणियां मांग रहा है. जिसमें कहा गया, “हमारे विरोधियों (चीन और रूस) को ये उपकरण हेरफेर करने की क्षमता प्रदान कर सकते हैं, जिससे संवेदनशील अमेरिकी डेटा लीक हो सकता है.”

अमेरिका में चीन से आता है कॉमरशियल ड्रोन का बड़ा हिस्सा

अमेरिका में कॉमरशियल ड्रोन का बड़ा हिस्सा चीन से आता है. वाणिज्य विभाग की सचिव जीना रायमोंडो ने 2024 के सितंबर महीने में कहा था कि उनका विभाग चीनी ड्रोन पर प्रतिबंध लगा सकता है. इसके अलावा उनका ध्यान चीनी और रूसी उपकरण, चिप्स और सॉफ्टवेयर वाले ड्रोन पर भी होगा. उन्होंने नवंबर में कहा था कि उन्हें 20 जनवरी तक चीनी वाहनों पर नियमों को अंतिम रूप देने की उम्मीद है.

डोनाल्ड ट्रंप करेंगे मामले पर अंतिम फैसला

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी से अपना कार्यभार संभालने वाले हैं. ऐसे में चीनी ड्रोन को प्रतिबंधित करने या प्रतिबंधित करने के लिए नए नियम लिखने का निर्णय डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की ओर से किया जाएगा. वॉशिंगटन ने पिछले साल भी चीनी ड्रोन पर नकेल कसने के लिए कई कदम उठाए. वहीं, पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए, जो चीन के डीजेआई और ऑटेल रोबोटिक्स पर प्रतिबंध लगाता है.

चीन की सबसे बड़ी ड्रोन निर्माता कंपनी ने कहा

चीन की सबसे बड़ी ड्रोन निर्माता कंपनी डीजेआई ने कहा, “अगर कोई एजेंसी अध्ययन पूरा नहीं करती है तो यह कंपनी को अमेरिका में नए प्रोडक्ट लॉन्च करने से रोक देगा.”

यह भी पढे़ंः California Plane Crash: अब अमेरिका में बड़ा प्लेन हादसा, उड़ान के दौरान इमारत की छत से टकराया, जानिए कितने लोगों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget