एक्सप्लोरर

प्रिंस चार्ल्स ने जलवायु परिवर्तन को बताया कोरोना वायरस से ज्यादा घातक, तत्काल कार्रवाई की कही बात

कोरोना वायरस के कारण जहां दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स का कहना है कि जलवायु परिवर्तन इससे भी बड़ी तबाही ला सकता है.

लंदनः कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 14 लाख 76 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. वहीं इस महामारी से 9 लाख 69 हजार (3.07%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. इसके बावजूद ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने आगाह किया है कि जलवायु संकट का प्रभाव अपने आगे कोरोनोवायरस महामारी के प्रभाव को 'बौना' कर देगा. इसके साथ ही प्रिंस चार्ल्स ने आग्रह किया कि 'तेज और तत्काल कार्रवाई' करने और कदम उठाने की जरूरत है.

बीबीसी के मुताबिक, ये टिप्पणी सोमवार को जलवायु सप्ताह के वर्चुअल उद्घाटन में चलाई जाने वाली एक रिकॉर्ड किए गए संदेश का हिस्सा थी. बर्कहॉल से रिकॉर्ड किए गए अपने संदेश में वेल्स के राजकुमार चार्ल्स ने कहा, "अभूतपूर्व गति और पैमाने पर तेज और तत्काल कार्रवाई के बिना, हम .. 'रीसेट' करने के अवसर को खो देंगे..एक ज्यादा स्थायी और समावेशी भविष्य.

उन्होंने कहा, "हम कई साल से पर्यावरण संकट का सामना कर रहे हैं." प्रिंस चार्ल्स ने कहा, "यह अब तेजी से एक व्यापक तबाही बन रहा है जो कोरोनावायरस महामारी के प्रभाव को बौना कर देगा." उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब एक नए सर्वेक्षण में बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन के बारे में दुनियाभर के लोगों में चिंता बढ़ रही है, हालांकि इस मुद्दे से निपटने के लिए आवश्यक स्तर के बारे में मतभेद हैं.

बता दें कि अभीतक दुनियाभर से 3 करोड़ से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. वहीं देश में 53 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण मामले सामने आए हैं. दुनियाभर में अबतक सामने आए 3 करोड़ 14 लाख 76 हजार कोरोना संक्रमितों में से 2 करोड़ 31 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंः World Corona Update: दुनियाभर में एक्टिव केस में आई कमी, संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी

अमेरिका-ब्राजील में हैं दुनिया के 37% कोरोना मामले, लेकिन नए मामलों की रफ्तार भारत से एक चौथाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget