एक्सप्लोरर

अमेरिका में 60 हजार नए कोरोना संक्रमितों के बाद कुल संख्या 85 लाख के पार पहुंची, ब्राजील में 4 लाख से कम एक्टिव केस

दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका, भारत और ब्राजील हैं. इन तीनों देशों में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज और सबसे ज्यादा मौत हुई है.

वॉशिंगटन: अमेरिका में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हैं. दुनिया के 20 फीसदी कोरोना संक्रमित मरीज यहीं है और 20 फीसदी मौत भी यहीं हुई है. अमेरिका में 24 घंटे में 60 हजार नए मामले आए और 906 संक्रमितों की जान चली गई. कोरोना से दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत में पिछले 24 घंटे में 54 हजार केस आए और 714 लोगों की मौत हुई है. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 23 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 662 लोगों ने दम तोड़ा है.

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार करोड़ 10 लाख के पार पहुंच गई है और 11 लाख 28 हजार से ज्यादा मरीजों की जान जा चुकी है.

कुल संक्रमण और मृत्युदर वर्ल्डोमीटर के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 21 अक्टूबर सुबह तक बढ़कर 85 लाख 19 हजार हो गई, इसमें से 2 लाख 26 हजार 138 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में संक्रमितों की संख्या 76 लाख 49 हजार तक पहुंच गई है और इनमें से एक लाख 15 हजार 950 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 52 लाख 74 हजार है, यहां एक लाख 54 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

एक्टिव केस और रिकवरी रेट अमेरिका में अबतक 55 लाख 45 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. भारत में रिकवरी रेट 89 फीसदी हैं, यानी कि कुल 76 लाख संक्रमितों में से 68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं. भारत में 7.50 लाख से कम एक्टिव केस हैं, इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं दुनिया के तीसरे सबसे प्रभावित देश ब्राजील में एक्टिव केस की संख्या घटकर 3 लाख 98 हजार हो गई और रिकवर हुए लोगों की संख्या 47 लाख 21 हजार है.

कोरोना का संक्रमण भले ही तेजी से फैल रहा है, लेकिन अब यह उतना घातक नहीं है. दुनियाभर में दहशत फैलाने वाला कोरोना वायरस जल्द ही खत्म हो जाएगा. कई देशों के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह वायरस तेजी से कमजोर हो रहा है. महामारी की शुरुआत में इसका संक्रमण जितना घातक था, अब वह वैसा नहीं है.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी सरकार ने Google के खिलाफ केस दायर किया, जानें क्या है पूरा मामला

कोरोना महामारी के बीच चीन के अरबपतियों की संपत्तियों में जबर्दस्त इजाफा, जैक मा पहले नंबर पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget