एक्सप्लोरर

US Wife Coffee Crime: पति को रोज कॉफी में मिलाकर पिलाने लगी ब्लीच, कैमरे में कैद हुई सच्चाई, जानें क्यों बनाया ये खतरनाक प्लान

America: अमेरिका लौटने पर रॉबी जॉनसन ने कई दिनों तक कई खुफिया कैमरों का इस्तेमाल करते हुए मेलोडी के ब्लीच डालने और फिर इसे कॉफी मेकर में डालने के फुटेज को कैप्चर किया.

US Wife Coffee Crime: अमेरिकी (America) राज्य एरिजोना (Arizona) में एक 34 वर्षीय महिला पर अपने पति की कॉफी में ब्लीच मिलाकर उसे मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक महिला पर कई महीनों तक रोजाना अपने पति की कॉफी में जानलेवा ब्लीच मिलाया करती थी.

टक्सन की मेलोडी फेलिकानो जॉनसन को ग्रैंड जूरी ने फर्स्ट-डिग्री के तहत मर्डर करने की कोशिश और खाने या पीने के समान में जहर मिलाने का दोषी ठहराया है. इस बात का खुलासा तब हुआ, जब पति ने पुलिस को सबूत के तौर पर वीडियो भेजा. वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा था कि पत्नी कॉफी पॉट में ब्लीच डाल रही थी.

कॉफी में खराब स्वाद का अनुभव
CNN सहयोगी KVOA को प्राप्त अदालती दस्तावेजों के अनुसार रॉबी जॉनसन नाम के व्यक्ति को मार्च में अपनी कॉफी में खराब स्वाद का अनुभव होना शुरू हुआ, जब वो अपनी वाइफ मेलोडी फेलिकानो के साथ जर्मनी में तैनात थे. अमेरिकी एयर फोर्स में काम करने वाले रॉबी जॉनसन ने पूल टेस्ट स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करके अपने कॉफी पॉट में असामान्य रूप से उच्च क्लोरीन स्तर देखा.

रॉबी जॉनसन ने सच्चाई का पता लगाने के लिए घर के एक कोने में खुफिया कैमरा लगाया. इसके बाद उसने देखा कि उसकी पत्नी कॉफी मेकर में एक अजीब सा पाउडर डाल रही है. हालांकि, इसके बावजूद  उन्होंने अमेरिका में डेविस मोन्थन एयर फोर्स बेस पर लौटने के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई. शख्स ने सबसे पहले सबूत इकट्ठा करने तक कॉफी पीना जारी रखा.

इंश्योरेंस का पैसा हड़पना चाहती थी
अमेरिका लौटने पर रॉबी जॉनसन ने कई दिनों तक कई खुफिया कैमरों का इस्तेमाल करते हुए मेलोडी के ब्लीच डालने और फिर इसे कॉफी मेकर में डालने के फुटेज को कैप्चर किया. जांचकर्ताओं का मानना है कि पति के मरने बाद उसके इंश्योरेंस का पैसा हड़पना चाहती थी.

इसके लिए वो ये सारा प्लान कर रही थी. बीते शुक्रवार (4 अगस्त) को सुनवाई के दौरान मेलोडी जॉनसन ने खुद को निर्दोष बताया. इस बीच, उसे 6 सितंबर को अगली अदालत में पेश होने तक पीमा काउंटी जेल में रखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:PTI Chief Imran Khan: इमरान खान को जेल में खाने के लाले! शाह महमूद कुरैशी का आरोप- C क्लास सेल में रख रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget