एक्सप्लोरर

3 ठिकाने, 7 B-2 बॉम्बर्स और सिर्फ 25 मिनट... अमेरिका ने ईरान में कैसे दिया ऑपरेशन मिडनाइट हैमर को अंजाम? 

अमेरिका ने ईरान में सिर्फ 25 मिनट में अपनी एयरस्ट्राइक पूरी कर तीन परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया. आखिर ऑपरेशन मिडनाइट हैमर को यूएस ने कैसे अंजाम दिया, जानें इस ऑपरेशन की पूरी डिटेल.

Operation Midnight Hammer: ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के दौरान अमेरिका ने एक बार फिर दिखा दिया कि यूएस फोर्सेज क्यों हैं दुनिया की सुपर पावर. ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के दौरान किसी भी देश को कानो-कान खबर तक नहीं लगी कि अमेरिका के B-2 बॉम्बर 18 घंटे की उड़ान भरकर हजारों किलोमीटर दूर ऑपरेशन को अंजाम देने जा रहे हैं.

ईरान समेत पूरी दुनिया को चकमा देने के लिए यूएस सेंट्रल कमांड ने एक डिकॉय पैकेज का इस्तेमाल भी किया. इसके लिए अमेरिका ने B-2 स्पिरिट बॉम्बर के एक पूरे पैकेज को गुआम एयरबेस भेज दिया. इस पैकेज में भी 7 स्टेल्थ B-2 बॉम्बर थे, जिन्हें शुक्रवार-शनिवार की रात को मिसूरी एयरबेस से रवाना किया गया. इन बॉम्बर्स के सभी सेंसर और ट्रांसपोंडर्स ऑन थे ताकि पूरी दुनिया को इनकी रवानगी की जानकारी मिल जाए. 

अमेरिका ने कैसे दिया ऑपरेशन मिडनाइट हैमर को अंजाम?

इसी दौरान व्हाइट हाउस की प्रवक्ता का बयान सामने आया कि अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ईरान पर हमले का फैसला दो हफ्ते बाद लेंगे. ऐसे में ईरान समेत अमेरिका के विरोधी देशों को लगा कि गुआम से हमला करने के लिए  B-2 बॉम्बर मिसूरी से निकले हैं. बॉम्बर्स के इस पैकेज का रूट पश्चिमी दिशा की तरफ था यानी प्रशांत महासागर से हिंद महासागर के गुआम बेस. इस पैकेज में यूएस फोर्सेज के रिफ्यूलर (एयरक्राफ्ट) भी शामिल थे. अमेरिका ने सोची समझी रणनीति के तहत  B-2 बॉम्बर के मिड-एयर रिफ्यूलिंग के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी कर दिए.

यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ, जनरल डेन कैन के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर लॉन्च किए गए मिशन के लिए दौरान व्हाइट मैन एयरफोर्स बेस से  B-2 बॉम्बर का मेन स्ट्राइक-पैकेज ईरान की तरफ रवाना कर दिया गया था. इस पैकेज में भी 7 बॉम्बर थे. इन बॉम्बर के साथ हालांकि एफ-22 रैप्टर स्टेल्थ फाइटर जेट भी थे, ताकि उन्हें दुश्मन के फाइटर जेट और मिसाइल से सुरक्षा प्रदान की जा सके.  

ईरान पर अमेरिका ने रात 2.10 बजे की एयरस्ट्राइक

B-2 बॉम्बर के मेन पैकेज के सभी एयरक्राफ्ट के सेंसर और ट्रांसपोंडर ऑफ थे. 18 घंटे की फ्लाइट के दौरान इन बॉम्बर और लड़ाकू विमानों ने कम से कम कम्युनिकेशन किया. अमेरिका की सेंट्रल कमांड इस पैकेज की जिम्मेदारी संभाल रही थी. इस पैकेज ने व्हाइटमैन एयरबेस से अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ान भरी और फिर यूरोप के एयर-स्पेस से मिडिल ईस्ट दाखिल हुए.

B-2 बॉम्बर का मेन पैकेज जैसे ही ईरान के एयरस्पेस में दाखिल हुआ, उसी दौरान उत्तरी अरब सागर में मौजूद अमेरिकी का पनडुब्बियों ने ईरान के एस्फहान परमाणु संयंत्र पर दो दर्जन टॉमहॉक मिसाइलों से जोरदार हमला कर दिया. ईरान में उस वक्त रात के 2.10 बजे थे.

फोर्डो और नतांज पर गिराए गए GBU 

ईरान को चकमा देने के लिए अमेरिका ने कुछ डिसेप्शन फाइटर जेट को भी उसी समय फ्लाई किया. चौथी और पांचवी पीढ़ी के इन फाइटर जेट ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम पर भी हमला किया. कुछ मिनट बाद ही  B-2 बॉम्बर्स ने ईरान के फोर्डो परमाणु संयंत्र पर GBU-57A/B बम गिरा दिए. करीब 30 हजार पाउंड (करीब 14 टन) के 14 बमों को फोर्डो और नतांज परमाणु संयंत्रों पर गिराए गए. जनरल कैन के मुताबिक, हरेक बॉम्बर के साथ दो (02) GBU बम थे, जिन्हें मॉप यानी मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट के नाम से जाना जाता है. GBU को दुनिया का सबसे भारी बम माना जाता है. इसीलिए इन्हें मदर ऑफ ऑल बम का नाम भी दिया जाता है. हर B-2 बॉम्बर में दो क्रू सदस्य थे.

जनरल कैन के मुताबिक, मेन पैकेज के B-2 बॉम्बर्स को ईरान की कोई रडार या एयर डिफेंस सिस्टम डिटेक्ट नहीं कर पाया. यही वजह है कि इन B-2 बॉम्बर और F-22 रैप्टर को अदृश्य एयरक्राफ्ट भी कहा जाता है. ईरान के किसी भी फाइटर जेट ने इस दौरान कोई फ्लाइंग नहीं की और न ही बॉम्बर पर कोई मिसाइल दागी गई.

सिर्फ 25 मिनट में अमेरिका ने कर दी ईरान पर एयरस्ट्राइक

महज 25 मिनट में यानी रात के 2.35 बजे तक B-2 बॉम्बर का मेन पैकेज अपने मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर ईरान की एयरस्पेस से बाहर निकल गया. पूरे मिशन में अमेरिका ने कुल 75 प्रेशसियन बमों और मिसाइलों का इस्तेमाल किया. साथ ही कुल 125 एयरक्राफ्ट ने इस मिशन में हिस्सा लिया, जिनमें B-2 बॉम्बर और F-22 रैपटर के अलावा दर्जन रिफ्यूलर ने हिस्सा लिया.

जनरल कैन के मुताबिक, ऑपरेशन मिडनाइट हैमर बेहद ही क्लासीफाइड ऑपरेशन था, जिसके बारे में वाशिंगटन डीसी में भी ट्रंप प्रशासन से जुड़े कम लोगों को ही जानकारी थी. यूएस सेंटकॉम की अगुवाई में किए गए इस ऑपरेशन को यूएस स्पेस कमान, साइबर कमान, यूरोपीय कमान, ट्रांसपोर्ट कमान और स्ट्रैटेजिक कमान ने हिस्सा लिया. यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ चीफ के मुताबिक, ऑपरेशन मिडनाइट हैमर ने दिखा दिया कि यूएस फोर्सेज की ग्लोबल रीच है और ऐसा मिशन शायद ही दुनिया की कोई मिलिट्री अंजाम दे सकती है.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
Delhi Weather: जाते-जाते फिर लौटी सर्दी, दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, कोहरे ने थामी रफ्तार, IMD ने दी यह चेतावनी
जाते-जाते फिर लौटी सर्दी, दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, कोहरे ने थामी रफ्तार, IMD ने दी यह चेतावनी
Asaduddin Owaisi Remark: 'क्या एक 'गोरा जो कहेगा, हम वही सुनेंगे...', ट्रंप का नाम लेकर पीएम मोदी को ओवैसी ने सुनाया
'क्या एक 'गोरा जो कहेगा, हम वही सुनेंगे...', ट्रंप का नाम लेकर पीएम मोदी को ओवैसी ने सुनाया
आखिर क्यों रद्द हुआ पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप वार्म अप मैच, ICC ने दी जानकारी; PCB की मुश्किलें बढ़ी
आखिर क्यों रद्द हुआ पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप वार्म अप मैच, ICC ने दी जानकारी; PCB की मुश्किलें बढ़ी

वीडियोज

Sansani: Online गेम पर बच्चों का 'डेथ रूट' ! | Crime News
Bihar News: गाय खरीदने निकला था, जबरन शादी का शिकार बन गया युवक? | ABP News
Janhit With Chitra Tripathi: संसद को हंगामे की भेंट कौन चढ़ा रहा है ? | ABP News
BJP Vs Congress: राहुल-बिट्टू का विवाद, BJP ने प्रदर्शन किया | Parliament Session | ABP News
Sandeep Chaudhary: संसद में घमासान: US डील पर आर-पार की लड़ाई | BJP Vs Congress | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
Delhi Weather: जाते-जाते फिर लौटी सर्दी, दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, कोहरे ने थामी रफ्तार, IMD ने दी यह चेतावनी
जाते-जाते फिर लौटी सर्दी, दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, कोहरे ने थामी रफ्तार, IMD ने दी यह चेतावनी
Asaduddin Owaisi Remark: 'क्या एक 'गोरा जो कहेगा, हम वही सुनेंगे...', ट्रंप का नाम लेकर पीएम मोदी को ओवैसी ने सुनाया
'क्या एक 'गोरा जो कहेगा, हम वही सुनेंगे...', ट्रंप का नाम लेकर पीएम मोदी को ओवैसी ने सुनाया
आखिर क्यों रद्द हुआ पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप वार्म अप मैच, ICC ने दी जानकारी; PCB की मुश्किलें बढ़ी
आखिर क्यों रद्द हुआ पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप वार्म अप मैच, ICC ने दी जानकारी; PCB की मुश्किलें बढ़ी
'बॉर्डर 2' के बाद अब इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर आग लगाएंगे सनी देओल, तोड़ेंगे कमाई के सारे रिकॉर्ड!
'बॉर्डर 2' के बाद अब इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर आग लगाएंगे सनी देओल, चेक करें लिस्ट
गेहूं, बाजरा या रागी? जानिए किस मौसम में कौन-सी रोटी खाना है सेहत के लिए बेहतर
गेहूं, बाजरा या रागी? जानिए किस मौसम में कौन-सी रोटी खाना है सेहत के लिए बेहतर
चाय की दुकान से IAS तक का सफर, चायवाले के बेटे हिमांशु गुप्ता ने कैसे क्रैक किया UPSC?
चाय की दुकान से IAS तक का सफर, चायवाले के बेटे हिमांशु गुप्ता ने कैसे क्रैक किया UPSC?
Video: भारतीय शख्स ने पाकिस्तान में खाया समोसा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, पूछा समोसे कहां के अच्छे- वीडियो वायरल
भारतीय शख्स ने पाकिस्तान में खाया समोसा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, पूछा समोसे कहां के अच्छे- वीडियो वायरल
Embed widget