एक्सप्लोरर

अमेरिका ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने का लगाया आरोप, क्या 2 अप्रैल से इंडिया की मुश्किलें बढ़ा देगा US

अमेरिका ने भारत और अन्य देशों पर हाई टैरिफ लगाने का आरोप लगाते हुए 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है, ताकि अमेरिकी व्यापारियों को न्याय मिल सके.

अमेरिका ने सोमवार को भारत समेत कुछ देशों पर आरोप लगाया है कि वे अमेरिकी उत्पादों पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगा रहे हैं. व्हाइट हाउस ने कहा ऐसा करना गलत है और इन देशों ने अमेरिकी निर्यातकों को काफी नुकसान पहुंचाया है. 

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करोलिन लेविट ने बताया कि भारत, जापान और यूरोपीय संघ जैसे देशों ने अमेरिकी सामानों पर काफी ज्यादा टैरिफ लगा रखा है.  

भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का आरोप

करोलिन लेविट ने कहती हैं कि भारत अमेरिकी कृषि उत्पादों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाता है, जिससे अमेरिकी उत्पादों का भारत जैसे बड़े बाजारों में पहुंच पाना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने आगे कहा, 'यह शुल्क इतना ज्यादा है कि अमेरिकी सामानों को भारतीय बाजार में लाना लगभग असंभव हो गया है.'  

इसके अलावा, लेविट ने यूरोपीय संघ से अमेरिकी डेयरी उत्पादों पर 50 प्रतिशत, जापान से अमेरिकी चावल पर 700 प्रतिशत और कनाडा से अमेरिकी मक्खन और पनीर पर 300 प्रतिशत शुल्क का भी जिक्र किया. उनके अनुसार, इन सभी देशों द्वारा लगाए गए हाई टैरिफ अमेरिकी व्यापारियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहे हैं.  

2 अप्रैल से लागू होंगे नए 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पहले ही इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि वह 2 अप्रैल से नया टैरिफ प्लान लागू करने वाले हैं. जो व्यापार नीति में बड़ा बदलाव ला सकता है. ट्रम्प का कहना है कि अब कोई भी देश अगर अमेरिका पर शुल्क लगाएगा, तो अमेरिका भी वही शुल्क उस देश पर लगाएगा. उनका कहना था, 'अब यह सब समान रूप से होगा. हम जिस देश से व्यापार करते हैं, वहां क्या शुल्क लगाए जा रहे हैं, यह सभी को पता चल जाएगा.'  

नए शुल्क का मोटिव है अमेरिकी व्यापार को न्याय दिलाना 

व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि 2 अप्रैल से शुरू होने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ अमेरिकी व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए लागू किए जा रहे हैं. लेविट ने कहा कि यह कदम अमेरिकी उत्पादकों के हित में उठाया जा रहा है, ताकि वे पूरी दुनिया में समान अवसर पा सकें. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प बुधवार को इस नई नीति की घोषणा करेंगे और इसे एक ऐतिहासिक कदम माना जाएगा.

अमेरिका ने भारत और अन्य देशों द्वारा लगाए गए उच्च शुल्कों पर कड़ी आपत्ति जताई है और 2 अप्रैल से नए प्रतिवादी शुल्क लागू करने का ऐलान किया है. इस कदम का उद्देश्य अमेरिकी व्यापारियों को उनके उत्पादों के लिए समान अवसर देना है, ताकि उन्हें विदेशी बाजारों में ज्यादा चुनौती का सामना न करना पड़े. अब देखना यह है कि इस कदम से वैश्विक व्यापार पर क्या असर पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget