एक्सप्लोरर

US Military Equipment: अमेरिका ने अफगानिस्तान में कितने सैन्य हथियार और उपकरण छोड़े थे? रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

Military Equipment: अफगानिस्तान से जाने के बाद अमेरिकी सेना ने पुष्टि की थी कि वे तालिबान शासित अफगानिस्तान में या तो उपकरण को नष्ट करने या फिर से लेने के लिए नहीं लौटेंगे.

US Military Equipment in Afghanistan: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिका ने भारी संख्या में हथियार और सैन्य उपकरण वहां छोड़ दिए थे. अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा है कि अमेरिकी सैनिकों ने पिछले साल अगस्त में युद्ध से तबाह देश से हटने के बाद अफगानिस्तान में 7.12 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सैन्य उपकरण और हथियार छोड़ दिया. अमेरिका ने 16 सालों के लिए अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों (ANDSF) को सैन्य हार्डवेयर में 18.6 बिलियन अमरिकी डॉलर की राशि दी थी. सीएनएन ने अमेरिकी रक्षा विभाग का हवाला देते हुए बताया कि उनमें से, 7.12 बिलियन अमरिकी डॉलर के उपकरण, जिसमें हवा से जमीन पर मार करने वाले हथियार, विमान, सैन्य वाहन, हथियार और अन्य सैन्य गियर शामिल हैं. 

अमेरिका ने 7 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के सैन्य उपकरण छोड़े

अफगानिस्तान से जाने के बाद अमेरिकी सेना ने पुष्टि की थी कि वे तालिबान शासित अफगानिस्तान में या तो उपकरण को नष्ट करने या फिर से लेने के लिए नहीं लौटेंगे. 
अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में बचे लगभग सभी उपकरणों को विशेष रखरखाव की जरुरत थी. अमेरिकी रक्षा विभाग के सेना प्रमुख रॉब लॉडविक ने कहा कि अफगान क्षेत्र में छोड़े गए सभी उपकरण अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों (ANDSF) के हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा युद्ध में इस्तेमाल की जाने वाली सैन्य आपूर्ति को या तो नष्ट कर दिया गया था या अफगान भूमि से अमेरिका के जाने से पहले पीछे छोड़ दिया गया था.

पिछले साल अगस्त में तालिबान ने किया था अफगान पर कब्जा

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, 7.12 बिलियन अमरिकी डॉलर की राशि इस आंकड़े का हिस्सा नहीं थी. इसके अलावा, 923.3 मिलियन अमरिकी डॉलर मूल्य के विमान जो अफगानिस्तान में पीछे रह गए थे, उन्हें अमेरिका के प्रस्थान से पहले निष्क्रिय कर दिया गया था. एयर-टू-ग्राउंड युद्ध सामग्री के अलावा, जिसकी कीमत 6.54 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, और लगभग 40,000 सैन्य वाहन, अन्य उपकरणों में नाइट विजन, विजलेंस, ​बायोमेट्रिक और पोजिशनिंग टूल्स, और डिमाइनिंग उपकरण शामिल थे. बता दें कि पिछले साल अगस्त में अमेरिकी सैनिकों ने तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान छोड़ दिया था.

ये भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: यूएन प्रमुख के दौरे के बीच कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में बमबारी, युद्ध अपराधों की जांच का गुटेरस ने किया समर्थन

Watching Porn In Parliament: ब्रिटेन की संसद में MP देख रहे थे अश्लील वीडियो, जानें क्या बोले प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget