एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूएन प्रमुख के दौरे के बीच कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में बमबारी, युद्ध अपराधों की जांच का गुटेरस ने किया समर्थन

Russia Ukraine Conflict: यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस (Antonio Guterres) ने गुरुवार को कहा कि 21वीं शताब्दी में जंग को स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

Russia Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है. इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ शांति की दिशा में पहल करता दिखाई दे रहा है लेकिन ऐसा लग रहा कि रूस को शांति की दिशा में कदम उठाने में फिलहाल कोई दिलचस्पी नहीं है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के यूक्रेन दौरे के बीच रूसी सैनिकों ने गुरुवार को कीव समेत देश के एक बड़े हिस्से पर बमबारी की है. राहत और बचाव कर्मियों ने कहा कि कीव पर हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि इसमें कई लोग जख्मी भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि हमले में दो इमारतें ध्वस्त हो गईं जिसके बाद कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

यूएन प्रमुख के दौरे के बीच कीव समेत कई शहरों में बमबारी

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद ही रूसी सैनिकों की ओर से हमला किया गया था. इस हमले की घटना के बाद यूएन प्रमुख और उनकी टीम काफी हैरान है. इसके अलावा यूक्रेन के कई दूसरे शहरों में भी बमबारी की खबरे आई हैं. चेर्निहीव, फास्तिव समेत कई और शहरों में रूसी सैनिकों ने बमबारी की. दक्षिण यूक्रेन में ओडेसा के महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने रॉकेट के हमलों को नाकाम कर दिया है. एंटोनियो गुटेरस ने जेलेंस्की से मुलाकात के पहले मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी और शांति के लिए ठोस पहल का आग्रह किया था.

युद्ध अपराधों की जांच की मांग का एंटोनियो गुटेरस ने किया समर्थन

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने गुरुवार को कहा कि 21वीं शताब्दी में जंग को स्वीकार नहीं किया जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने युद्ध अपराधों के आरोपों की अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत (ICC) से जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग का भी समर्थन किया. उधर,,सेंट पीटर्सबर्ग में बुधवार को रूसी सांसदों को संबोधित करते हुए व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन जंग में बाहरी देशों का दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने आरोप लगाते हुए ये भी कहा था कि पश्चिम देशों की वजह से यूक्रेन में ये हालात पैदा हुए हैं. हमारे पास ऐसे घातक हथियार हैं जिन पर कोई और देश गुमान नहीं कर सकता है. हम डींग मारना नहीं चाहते लेकिन जरुरत पड़ने पर हम उसका इस्तेमाल करेंगे.

ये भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए 33 अरब डॉलर का प्रस्ताव किया पेश, रूसी धनवानों के खिलाफ बनाया ये प्लान

Sri Lanka: विपक्षी दल अड़ा, PM महिंदा राजपक्षे और कैबिनेट की गैर-मौजूदगी में ही बैठक में लेंगे हिस्सा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
'ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, उसी में भलाई', डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को फिर दी धमकी
'ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, उसी में भलाई', डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को फिर दी धमकी
US Israel Iran War Live: ईरान ने समंदर में अमेरिका के तेल टैंकर पर दागीं मिसाइलें, कुवैत में US एयरबेस को किया तबाह, ईरानी सेना का दावा
Live: ईरान ने समंदर में अमेरिका के तेल टैंकर पर दागीं मिसाइलें, कुवैत में US एयरबेस तबाह
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल ने सरकार को चेताया
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget