एक्सप्लोरर

9/11 Attack: जब कुछ ही पलों में दहल उठा था पूरा अमेरिका, जानें 11 सितंबर को क्या-क्या हुआ था

America 9/11 Attacks: 11 सितंबर 2001 को आतंकवादी संगठन अलकायदा (Al-Qaeda) ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (World Trade Centre) पर दो अगवा किए गए विमानों के जरिये हवाई हमला कर भारी तबाही मचाई थी.

US 9/11 Attacks Anniversary: आज से 21 साल पहले 11 सितंबर 2001 को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत अमेरिका आतंकी हमलों (Terrorist Attack) से दहल उठा था. ये काला दिन आज भी लोगों के जेहन में ताजा है और उस दिन को याद कर ज्यादातर लोग सहम जाते हैं. 11 सितंबर 2001 (9/11 Attack) को अमेरिका में जो हुआ उसे शायद ही कभी भुलाया जा सकता है. इस दिन दुनिया ने खूनी आतंक और दहशत का सबसे भयावह रूप देखा था. पल भर में कई परिवार उजड़ गए. सैकड़ों लोगों की जिंदगियां तबाह हो गईं.

आतंकवादी संगठन अलकायदा (Al-Qaeda) ने 11 सितंबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (World Trade Centre) पर दो अगवा किए गए विमानों के जरिये हवाई हमला बोला था और फिर भारी तबाही मचाई थी.

11 सितंबर को दहल गया था अमेरिका

दुनिया का सबसे खतरनाक आंतकी हमला आज ही के दिन यानी 11 सितंबर को अमेरिका में हुआ था. न्यूयॉर्क की शान मानी जाने वाली इमारत वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पलभर में आतंकियों के खतरनाक मंसूबे से राख हो गई थी. अल कायदा के आतंकी हमले में सैकड़ों बेगुनाह अमेरिकी नागरिकों की जान चली गई. आईए हम एक बार फिर से उस काले दिन को याद कर जानने की कोशिश करते हैं कि उस भयावह घटना वाले दिन क्या-क्या हुआ.

11 सितंबर को क्या-क्या हुआ?

11 सितंबर 2001 का दिन सिर्फ अमेरिका ही नहीं पूरी दुनिया के लिए दहशत भरा था. धमाकों ने दुनिया के सबसे ताकतवर देश को हिला कर रख दिया था. आतंकी संगठन अलकायदा ने 11 सितंबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर दो विमानों के जरिये हमला कर दहशत फैला दिया. सुबह करीब 8.30 बजे के दौरान 45 मिनट के अंदर ही 110 मंजिला वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दो इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई. 

4 विमान किया गया था अगवा

बताया गया कि अलकायदा के आतंकियों ने 4 यात्री विमान अगवा कर लिया था. इसके बाद चार में से दो विमान को न्यूयॉर्क सिटी में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा दिए गए. तीसरा पेंटागन पर और चौथा विमान एक खेत में क्रैश हो गया. सुबह 8.46 बजे आतंकियों ने अमेरिकी विमान संख्या 11 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ टावर से टकराकर तबाही मचाई. सुबह 9.03 बजे आतंकियों ने अगवा फ्लाइट संख्या 175 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के साउथ टावर से टकरा दिया. इससे पूरा अमेरिका थर्रा गया. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 2 विमान टकराने के बाद आतंकियों ने करीब 10.03 बजे के करीब तीसरे विमान को  अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन में टकरा दिया था.

कितने लोगों की गई थी जान?

अमेरिका में 11 सितंबर को हुए आतंकी हमले में 2974 लोगों की जान चली गई थी. दहशतगर्दों की खूनी हिंसा का शिकार अमेरिका समेत 70 अलग-अलग देशों के निर्दोष नागरिक बने थे. इस आतंकी हमले में जान गंवाने वालों में 343 दमकल विभाग और 60 पुलिस अधिकारी भी शामिल थे. हमले के वक्त डब्ल्यूटीसी परिसर के भीतर करीब 18,000 लोग मौजूद थे. आनन फानन में ज्यादातर लोगों को परिसर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, उस दिन न्यूयॉर्क में कुल 2,753 लोगों की जान गई थी. भयावह घटना को अंजाम देने वाले 19 आतंकियों की भी मौत हुई थी. 

कौन थे खौफनाक हमले को अंजाम देने वाले?

अमेरिका (America) में आतंकी हमला कर पूरी दुनिया को सन्न कर देने वाले ये आतंकी अलकायदा (Al-Qaeda) के सदस्य थे. खौफनाक हमले को अंजाम देने वाले अल कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन के 19 हाइजैकर्स में से 15 सऊदी अरब के रहने वाले थे. इसके अलावा बाकी आतंकी यूएई, मिस्र और लेबनान के रहने वाले थे. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इन 19 आतंकियों का सरगना मिस्र का रहने वाला मोहम्मद अत्ता था जो एक पायलट भी था. वो भी बाकी आतंकियों के साथ मारा गया था.

जांच में ये खुलासा हुआ था कि 9/11 का मास्टर माइंड खालिद शेख मोहम्मद था, जो ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) का खास दोस्त था. बाद में अमेरिका ने एक ऑपरेशन में ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था.

ये भी पढ़ें:

9/11 Attack: अमेरिका पर 9/11 जैसा दूसरा हमला करना चाहता था ओसामा बिन लादेन, दस्तावेजों से हुआ था खुलासा

Explained: किम जोंग उन की परमाणु हथियारों वाली सनक, ऐसे घोषित किया खुद को न्यूक्लियर स्टेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'हमारे पास बहुत सारे टॉपिक', चीन में PM मोदी के साथ कार में क्या बात हुई? पुतिन ने बताया
'हमारे पास बहुत सारे टॉपिक', चीन में PM मोदी के साथ कार में क्या बात हुई? पुतिन ने बताया
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: 'तेरे इश्क में' बनी कृति सेनन की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म बनी, अब टूटेगा 'क्रू' का रिकॉर्ड!
'तेरे इश्क में' बनी कृति सेनन की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म बनी, अब टूटेगा 'क्रू' का रिकॉर्ड!
Advertisement

वीडियोज

Aukaat Ke Bahar Review: Elvish Yadav ने Impress कर दिया, शानदार Acting Family Entertainer & More
Indian Middle Class Debt Trap: बढ़ते Loan और घटती Savings की असल कहानी | Paisa Live
Putin India Visit: भारतीय मूल के रूस के विधायक Abhay Singh बोले, 'कोई देश नहीं टिक पाएगा' | PM Modi
Putin India Visit: भारतीय मूल के रूस के विधायक Abhay Singh बोले, 'कोई देश नहीं टिक पाएगा' | PM Modi
Putin India Visit: Delhi में पुतिन की यात्रा से पहले रुस हाऊस में फोटों प्रदर्शन | abp #shorts
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे पास बहुत सारे टॉपिक', चीन में PM मोदी के साथ कार में क्या बात हुई? पुतिन ने बताया
'हमारे पास बहुत सारे टॉपिक', चीन में PM मोदी के साथ कार में क्या बात हुई? पुतिन ने बताया
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: 'तेरे इश्क में' बनी कृति सेनन की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म बनी, अब टूटेगा 'क्रू' का रिकॉर्ड!
'तेरे इश्क में' बनी कृति सेनन की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म बनी, अब टूटेगा 'क्रू' का रिकॉर्ड!
इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन के 100 शतक, जो रूट और विराट-रोहित किस नंबर पर; देखें टॉप-10 लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन के 100 शतक, जो रूट और विराट-रोहित किस नंबर पर; देखें टॉप-10 लिस्ट
Vladimir Putin India Visit: मॉस्को से भारत आने के लिए किन-किन देशों का एयर स्पेस यूज करेंगे पुतिन? एक क्लिक में देखें डिटेल
मॉस्को से भारत आने के लिए किन-किन देशों का एयर स्पेस यूज करेंगे पुतिन? एक क्लिक में देखें डिटेल
Nighttime Online Shopping: क्या सोते वक्त आप भी जल्दी कर लेते हैं ई-शॉपिंग, जानें कैसे बन रहे तकनीक की कठपुतली?
क्या सोते वक्त आप भी जल्दी कर लेते हैं ई-शॉपिंग, जानें कैसे बन रहे तकनीक की कठपुतली?
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
Embed widget