एक्सप्लोरर

US Tornado: अमेरिका में तूफान की चपेट में आए अमेजन के 6 कर्मचारियों की भी मौत, जेफ बेजोस ने जताया दुख

US Tornado: अमेरिका में तूफान की चपेट में अमेजन का गोदाम भी आ गया. भीषण टॉरनेडो (Tornado) की वजह से अमेजन के गोदाम की छत टूट गई जिसमें 6 कर्मचारियों की मौत हो गई

Jeff Bezos On Tornado: अमेरिका में कुदरत ने कहर बरपाया है. अमेरिका के छह राज्यों में तूफान की वजह से भीषण तबाही हुई. तूफान की चपेट में अमेजन का गोदाम भी आ गया. भीषण टॉरनेडो (Tornado) की वजह से अमेजन के गोदाम की छत टूट गई जिसमें 6 कर्मचारियों की मौत हो गई. अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख जताया है. अमेरिका में तूफान की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. 

तूफान से अमेजन के 6 कर्मचारियों की भी मौत

अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस ने तूफान की वजह से हुए हादसे को लेकर शोक जताते हुए कहा कि एडवर्ड्सविले से खबर बेहद ही दुखद है. हम अपने साथियों को खोने से काफी दुखी हैं. हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों और परिजनों के साथ है. अमेजन के प्रमुख ने कहा कि शनिवार को उनका दिल टूट गया जब अमेरिकी राज्य इलिनोइस में एक अमेजन गोदाम में तूफान की चपेट में आने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई.

गोदाम ढहने से फंस गए थे अमेजन के कर्मचारी

माना जा रहा है कि क्रिसमस से पहले रात की पाली में काम करने वाले अमेजन के 100 कर्मचारी गोदाम के ढहने की वजह से फंस गए थे. जिसमें से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. शनिवार को, एडवर्ड्सविले के अग्निशमन प्रमुख जेम्स व्हाइटफोर्ड ने बताया था कि ज्यातार लोगों को इस इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि कम से कम छह लोगों की इस हादसे में जान चली गई.

राष्ट्रपति जो बाइडेन भीषण त्रासदी बताया

अमेरिका के पांच राज्यों में रातों-रात दर्जनों विनाशकारी बवंडर (Tornadoes ) में 100 लोगों की जान चली गई. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि ये इतिहास में सबसे बड़े तूफान में से एक है. ये एक त्रासदी है. केंटकी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने राज्य के इतिहास का सबसे भीषण तूफान बताया है. फिलहाल केंटकी में आपातकाल की घोषणा की गई है. कई जगहों पर राहत और बचाव का काम अभी भी जारी है.

Omicron Variant: ओमिक्रोन टेस्टिंग के लिए ICMR के वैज्ञानिकों ने बनाई RT-PCR किट, 2 घंटे में आएगा रिजल्ट

US Tornadoes: अमेरिका पर कुदरत का कहर, चक्रवातों के झुंड ने राज्यों में की बर्बादी, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget