एक्सप्लोरर

US Tornadoes: अमेरिका पर कुदरत का कहर, चक्रवातों के झुंड ने राज्यों में की बर्बादी, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

US Tornado: अमेरिका में तूफान की वजह से कम से कम 100 लोगों की जान चली गई है. केंटकी (Kentucky) राज्य में सबसे ज्यादा तबाही हुई है. यहां कई इमारतें ढह गई हैं.

US Tornado: अमेरिका में तूफान ने जबरदस्त कहर बरपाया है. 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने अमेरिका के 6 राज्यों में भारी तबाही मचाई है. इस बवंडर की वजह से कम से कम 100 लोगों की जान चली गई है. जानकारी के मुताबिक केंटकी (Kentucky) में सबसे ज्यादा तबाही हुई है. यहां कई इमारतें ढह गई हैं. हजारों लोग बेघर हो गए हैं.

अमेरिका में तूफान से तबाही

अमेरिका के केंटकी राज्य में तूफान से काफी तबाही हुई है. राज्य के मेफील्ड समेत कई इलाकों में भीषण तूफान की वजह से कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है. ये आंकड़ा और बढ़ सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक मेफील्ड इलाके में मोमबत्ती कारखाने को तूफान से काफी नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक तूफान मोमबत्ती कारखाने से टकराया उस समय इसमें सैकड़ों कर्मचारी काम कर रहे थे.

अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा तूफान

तूफान की वजह से कई इमारतें ढई गई हैं, कई घर उड़ गए हैं. मरने वालों की तादाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. वहीं कई इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे इतिहास के सबसे बड़े तूफानों में से एक बताया है. केंटकी में तूफान को लेकर यहां के गवर्नर एंडी बेशियर ने इमरजेंसी की घोषणा की है. प्रशासन ने बताया कि रेस्क्यू की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में मौजूद है. 

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने इस तूफान को अपने राज्य के इतिहास का सबसे भयानक तूफान बताया है. उन्होंने राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है. उन्होंने कई जगह लोगों के मलबे में दबे होने की पुष्टि की है और आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या 100 के पार पहुंच सकती है. केंटकी में 2 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई है. फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है. तूफान में जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Thailand News: थाईलैंड में महिला कर्मचारी ने तेल के गोदाम में लगाई आग, वजह जानकर दातों तले उंगली दबा लेंगे आप

Group Capt Varun Singh Health Update: कैप्टन वरुण सिंह की हालत 72 घंटे बाद भी नाजुक, पूरा देश कर रहा सलामती की दुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget