एक्सप्लोरर

कैसी है आर्कटिक की वह जेल जहां मौत से पहले रखे गए थे पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवेलनी? जानिए

Alexei Navalny Death: रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की जेल से मौत की खबर सामने आई है. एलेक्सी को 26 दिसंबर को "द पोलर वुल्फ" जेल भेजा गया था, जिसे देश की सबसे खतरनाक जेल माना जाता है.

Alexei Navalny Death: रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की मौत की खबर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनकी मौत के पीछे का जिम्मेदार बताया है. एलेक्सी नवेलनी को दिसंबर में रूस की सबसे खतरनाक जेल "द पोलर वुल्फ" में भेजा गया था, जहां से उनकी मौत की खबर आई है. इस जेल के बारे में कहा जाता है कि यह इतनी खतरनाक है कि वहां से मौत के अलावा कैदी की कोई खबर बाहर नहीं जाती है.

रूस के बारे में कहा जाता है कि वहां कोई विपक्ष नहीं है. जो भी सत्ता में आता है वह कई सालों तक विपक्षियों को दबाकर रखता है. अगर कोई ऐसा करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है. एलेक्सी नवेलनी के बारे में भी यही कहा जा रहा है कि वह सत्ता विरोधी थे इसलिए उन्हें जेल में डाला गया.

 रूस की सबसे खतरनाक जेल में बंद थे एलेक्सी

द पोलर वुल्फ जेल में देश के सबसे खतरनाक अपराधी रखे जाते हैं. जेल के बारे में कहा जाता है कि यहां बर्फ और ठंड से बचने के लिए इंसान को कपड़े भी नहीं दिए जाते. माइनस तापमान में भी कैदी को नंगे पैर चलना पड़ता है. सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक कैदियों को या तो खड़े रहना पड़ता है या फिर चलना पड़ता है. वहां उन्हें बैठने की इजाजत नहीं होती. इतना ही नहीं, जेल में लिखने-पढ़ने की छूट भी नहीं है. जेल में अक्सर वे लोग रहते हैं जो देश की सत्ता के विरोधी होते हैं. 

जेल को लेकर एलेक्सी ने क्या लिखा था?

एलेक्सी को 26 दिसंबर को आर्कटिक कॉलोनी के द पोलर वुल्फ जेल में भेजा गया था, जो मॉस्को से 2 हजार किलोमीटर दूर है. इस दौरान जेल की स्थिति बताते हुए एलेक्सी ने लिखा था- मैं तुम्हारा नया दादा फ्रॉस्ट हूं. माइनस तापमान होने के बाद भी मेरे पास सिर्फ ट्यूलप (कोट), उशांका (टोपी) हैं और जल्द ही मेरे पास वैलेंकी (बुट) भी होगा. जेल में हर रोज मुझे 7 घंटे सिलाई मशीन चलानी पड़ती है और रूसी टीवी भी देखना पड़ता है. कुछ ही घंटे हमें सोने दिया जाता है, जबकि बाकी समय सिलाई कराई जाती है.

जो बाइडन ने लगाया पुतिन पर आरोप

वैसे, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार (16 फरवरी) को रूसी नेता एलेक्सी नवेलनी की मौत का जिम्मेदार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ठहराया है. उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि असल बात क्या है पर इसमें कोई संदेह नहीं कि नवेलनी की मौत का कारण पुतिन और उनके गुंडे हैं.

जो बाइडन के मुताबिक, "मैं नवेलनी को पुतिन सरकार के भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ बहादुरी से लड़ने के लिए श्रद्धांजलि देता हूं." उन्होंने आगे बताया कि अमेरिकी अधिकारी अभी आर्कटिक कॉलोनी में नवेलनी की मौत के बारे में जानकारी ले रहे हैं, जहां उन्हें 2 महीने पहले भेजा गया था. अमेरिका विचार कर रहा है कि मामले में क्या किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-Alexei Navalny Death: एलेक्सी नवेलनी की मौत के पीछे रूसी राष्ट्रपति असल गुनहगार? जो बाइडेन ने व्लादिमीर पुतिन को ठहराया जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget