एक्सप्लोरर

Air India: कनाडाई वायुसेना के विमान से शिकागो पहुंचे एयर इंडिया के यात्री, भारतीय फ्लाइट में मिली थी बम होने की धमकी

Air India Bomb Threat: एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने क बाद प्लेन को कनाडा के इकालुइट हवाई अड्डे पर उतारा गया, जहां से उनको कनाडाई वायुसेना के विमान में शिकागो लेकर जाया गया.

Air India Bomb Threat: कनाडा की वायुसेना का विमान एअर इंडिया की फ्लाइट के 191 यात्रियों को इकालुइट हवाई अड्डे से लेकर शिकागो पहुंचा है. एयर इंडिया का विमान 15 अक्टूबर, 2024 को शिकागो के लिए निकला था पर विमान में बम की धमकी मिलने के बाद उसका रूट डायवर्ट करके उसे इकालुइट ले जाया गया. 

एयर इंडिया के अफसर के अनुसार, यात्रियों को कनाडाई वायु सेना के विमान से ले जाया गया था, जिसने तीन बजकर 54 मिनट यूटीसी (समन्वित वैश्विक समय) पर इकालुइट से उड़ान भरी थी. वे अब शिकागो पहुंच भी गए. विमान में बम होने की धमकी मिलने के बाद उसका मार्ग परिवर्तित कर इकालुइट ले जाया गया था. विमान में चालक दल के 20 सदस्यों समेत 211 यात्री सवार थे. विमान को इकालुइट पहुंचने के बाद 18 घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद यात्रियों को शिकागो ले जाया गया. एयर इंडिया अधिकारी ने ये भी बताया कि कनाडाई वायु सेना के विमान में यात्री केवल हाथ में कैरी करने वाला बैग ही ले जा सके. उनका सारा सामान एयर इंडिया के विमान से शिकागो ले जाया जाएगा.

इकालुइट में नहीं हो पाई ठहरने की व्यवस्था

कनाडाई इमरजेंसी तैयारी मंत्री हरजीत सज्जन ने कहा कि विमान के 211 यात्री फंस गए थे. काफी प्रयासों के बाद भी इकालुइट शहर में उन्हें ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं की जा सकी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘परिवहन मंत्री अनिता आनंद के साथ विचार-विमर्श करने और आपातकालीन तैयारी मंत्री के रूप में मैंने इकालुइट पर दबाव कम करने और यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य शिकागो तक भेजने के लिए कनाडाई वायु सेना के संसाधनों का इस्तेमाल करने के लिए स्वीकृति दे दी है.’’ एयर इंडिया ने भी यात्रियों और एयरलाइन को दिए गए सहयोग के लिए इकालुइट हवाई अड्डे के प्राधिकारियों और कनाडाई प्राधिकारियों का आभार भी जताया.

शिकागो जा रहा था एयर इंडिया का विमान

शिकागो जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 777-300 ईआर विमान में बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद उसका मार्ग परिवर्तित कर उसे कनाडाई हवाई अड्डे पर ले जाया गया था. रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस का कहना था कि विमान को इकालुइट पर आपात स्थिति में उतारा गया और चालक दल के सदस्यों समेत सभी 211 यात्रियों को विमान से उतारा गया. वहीं, पिछले दो दिन में कम से कम 10 भारतीय विमानों में बम रखे होने की धमकी मिली है और सुरक्षा जांच के बाद उन विमानों में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है.

यह भी पढ़ें- India Canada Diplomatic Row: आतंकवादियों को पनाह, भारत के खिलाफ साजिश, जानें कैसे कनाडा बना 'नया पाकिस्तान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget